25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार: दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 24.71 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। एक मामले में पहले पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद ड्रग्स की सप्लाई खाचरौद से होने की जानकारी सामने आई, जिसके आधार पर वहां दबिश देकर दो सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पहले मामले में चंदन नगर निवासी मजदूर को 12.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच ने एमआर-04 रोड पर श्री योगेंद्र सद्गुरु शीलनाथ आश्रम के सामने से चंदन नगर निवासी साकिर और मोहम्मद अली को 12.13 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था।
दोनों से पल्सर भी जब्त हुई थी। मामले में एनडीपीएस में कार्रवाई की थी। रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को ड्रग्स की सप्लाई खाचरौद से मिलने की जानकारी मिली।
इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने खाचरौद में दबिश देकर फहीम खान और शेख खान को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट बढ़ाई गई है। पुलिस अब ड्रग्स के मुख्य स्रोत और आगे-पीछे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
दूसरी कार्रवाई में पानी की टंकी के पास कंजर मोहल्ला मैदान में चेकिंग के दौरान पुलिस ने आमीन हुसैन निवासी चंदननगर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक वह नीले रंग की थैली लेकर पैदल आ रहा था और पुलिस को देखकर घबरा गया।
तलाशी लेने पर थैली से 12.58 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आमीन के खिलाफ पहले से चोरी, एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के छह मामले दर्ज होना बताया गया है। पुलिस उससे ड्रग्स के सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!