हजारों नर्सिंग छात्रों का हल्लाबोल: परीक्षा-डिग्री और स्कॉलरशिप को लेकर प्रदर्शन; पार्क में दिया धरना, बोले- कॉलेजों की अनियमितताओं की सजा छात्रों को क्यों?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से राजधानी भोपाल पहुंचे हजारों नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने समय पर परीक्षा आयोजित कराने, लंबित डिग्री जारी करने और छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग उठाई।
छात्रों का आरोप है कि पिछले करीब छह वर्षों से नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी अनियमितताओं का सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ रहा है।
कई विद्यार्थियों की परीक्षाएं समय पर नहीं हुईं, जबकि परीक्षा और अन्य प्रक्रियाओं में देरी के कारण डिग्री भी अटकी हुई है। छात्रवृत्ति की प्रक्रिया में देरी ने भी उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं।
कॉलेजों की मान्यता का खामियाजा छात्रों को क्यों?
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और उनकी जांच करना छात्रों की जिम्मेदारी नहीं है।
यदि किसी कॉलेज को नियमों के विपरीत मान्यता दी गई या मान्यता प्रक्रिया में किसी स्तर पर अनियमितता हुई, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होनी चाहिए।
छात्रों का सवाल है कि प्रशासनिक स्तर पर हुई कथित गड़बड़ियों की सजा विद्यार्थियों को क्यों भुगतनी पड़ रही है? उनका कहना है कि उन्होंने प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई पूरी की, लेकिन परीक्षा, रिजल्ट और डिग्री से जुड़ी समस्याओं के कारण उनका करियर प्रभावित हो रहा है।
परीक्षा और डिग्री में देरी से बढ़ी परेशानी
विद्यार्थियों ने मांग की कि लंबित परीक्षाओं को जल्द आयोजित किया जाए और परीक्षा परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
साथ ही पात्र विद्यार्थियों को उनकी डिग्री समय पर उपलब्ध कराने और लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद दस्तावेज और डिग्री नहीं मिलने से वे आगे की पढ़ाई, नौकरी और अन्य करियर अवसरों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
नर्सिंग छात्रों ने सरकार और संबंधित विभाग से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि परीक्षा, डिग्री, छात्रवृत्ति और नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए है।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!