खबर
Top News

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट: सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदर लोहार हत्याकांड में इंदौर पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। वजह भी ऐसी है कि गाय चोरी का आरोप लगाकर चंदर लोहार को न केवल पीट-पीटकर अधमरा किया गया, बल्कि पुलिस को अंधेरे में रखते हुए चंदर के खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी लिखवा दी गई और ये सब किया हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट ने।

हत्याकांड के 14 दिन बाद भी पुलिस हिस्ट्रीशीटर सूरज को गिरफ्तार करना तो दूर उसका पता तक नहीं लगा पाई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पूर्व के कुछ गंभीर मामलों की तरह इस मर्तबा भी वह पुलिस को ठेंगा दिखाकर कोर्ट में सरेंडर कर देगा।

उसे डर है कि यदि पुलिस ने उसे पहले पकड़ लिया तो उसे गोली मारकर शार्ट एनकाउंटर कर सकती है। उधर, कल आखिरकार पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सूरज की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।

गाय चोरी के आरोप में 8 सितंबर को निरंजनपुर के चंदर लोहार की हत्या हो गई थी। लसूड़िया पुलिस ने गाय मालिक भूरू यादव, कुणाल यादव, दुर्गेश लोहार, राजपूत करणी सेना के मानसिंह राजावत और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।

अब पुलिस हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट, बिट्टू यादव और पीयूष को तलाश रही है, लेकिन सूरज जाट की तलाश में कई टीमें बनाकर भोपाल, उज्जैन, खरगोन और खंडवा तक दबिश दे चुकी पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी। उससे सूत्रों का कहना है कि 33 अपराधों से लदा सूरज आदतन अपराधी होने के साथ-साथ बेहद शातिर है।

वह पुलिस के हाथ बिलकुल नहीं आना चाहता। उसे शार्ट-एनकाउंटर का डर सता रहा है। जल्द ही वह कोर्ट में सरेंडर कर देगा। ऐसा वह पहले भी कुछ गंभीर अपराधों में पुलिस को चकमा देकर चुका है।

सूत्रों का ये भी कहना है कि पुलिस भले ही उसे प्रदेश के अन्य शहरों में तलाश रही है, लेकिन वह अभी शहर में ही कहीं है और अपने भाजपाई आकाओं के संपर्क में है। इन्हीं लोगों की मदद से वह कोर्ट में पेश होने की तैयारी में है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया है। कल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। अब देखना रोचक होगा कि हिस्टीशीटर सूरज जाट गिरफ्तार होगा या कोर्ट में सरेंडर करेगा।

संबंधित समाचार

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज
Top News

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

2 minutes ago
70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

12 minutes ago
TRAI का नया नियम
Top News

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

15 minutes ago
बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे
Top News

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

17 minutes ago
जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
Top News

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

21 minutes ago
फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट
Top News

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

21 minutes ago
गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान
Top News

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

39 minutes ago
प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा
Top News

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

about 1 hour ago
मासूम को बेरहमी से पीटा
Top News

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

about 1 hour ago
विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा
Top News

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

about 1 hour ago
जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम
Top News

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

about 1 hour ago
वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी
Top News

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

about 1 hour ago
5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग
Top News

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

about 1 hour ago
भारत ने एशियन गेम्स  में रचा इतिहास
Top News

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

about 1 hour ago
अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा
Top News

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

about 1 hour ago
वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप
Top News

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

about 1 hour ago
100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही
Top News

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

about 2 hours ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!