कांग्रेस से इस्तीफा देते ही इस नेता के तीखे तेवर: पीसीसी अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप; बोले-पार्टी में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही का माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह यादव ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। करीब 30 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर संगठन को मनमाने तरीके से चलाने और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा करने के आरोप लगाए।
अपनी बात रखने वाले नेताओं को नोटिस देकर चुप कराने की कोशिश
राकेश सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस में अब लोकतांत्रिक माहौल नहीं रहा, बल्कि तानाशाही की स्थिति है। उनका आरोप है कि संगठन में अपनी बात रखने वाले नेताओं को नोटिस देकर चुप कराने की कोशिश की जाती है, जबकि निर्णय कुछ चुनिंदा लोगों की इच्छा के अनुसार लिए जा रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव की हार का ठहराया जिम्मेदार
यादव ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जिम्मेदार हैं। उनके अनुसार संगठनात्मक कमजोरियों और गलत रणनीति का खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ा।
'प्रदेश अध्यक्ष बनने के योग्य नहीं'
राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करता और संगठन को साथ लेकर चलने में विफल रहा है। यादव का यह भी दावा है कि यदि वर्तमान शैली में संगठन चलता रहा तो कांग्रेस अगले 15 वर्षों तक मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी।
टिकट वितरण और संगठन संचालन पर भी सवाल
पूर्व कांग्रेस नेता ने टिकट वितरण की प्रक्रिया और संगठन के संचालन पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई महत्वपूर्ण फैसले कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा किए बिना लिए गए, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ा।
पार्टी से निष्कासित
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं लगातार अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते राकेश यादव की कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि कई बार समझाइश देने के बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ और उनकी गतिविधियों से संगठन की छवि प्रभावित हो रही थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आधार पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
भाजपा में जाने की अटकलों पर दिया जवाब
कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में राकेश सिंह यादव ने स्पष्ट इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर उचित समय आने पर निर्णय लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!