यह विभाग पूरी तरह डिजिटल: अब इस पोर्टल से ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी; एक लाख से ज्यादा कर्मी जुड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने प्रशासनिक कामकाज को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाएंगे।
1 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश की 120 पुलिस इकाइयों में eHRMS (Electronic Human Resource Management System) के तहत ई-लीव सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके जरिए पुलिसकर्मी घर बैठे ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे, वहीं अधिकारी भी ऑनलाइन ही छुट्टी स्वीकृत करेंगे।
इस नई व्यवस्था से प्रदेश के करीब 1,01,928 अधिकारी और कर्मचारी जुड़ चुके हैं। पुलिस विभाग का दावा है कि इससे अवकाश स्वीकृति प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक होगी।
घर बैठे कर सकेंगे छुट्टी के लिए आवेदन
पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अब eHRMS पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और कर्मचारी अपनी लॉगिन आईडी से यह भी देख सकेंगे कि उनका आवेदन किस स्तर पर लंबित है और कब मंजूर हुआ।
ऐसे करेगा काम ई-लीव सिस्टम
eHRMS पोर्टल और मोबाइल एप पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा। कर्मचारी द्वारा आवेदन करने के बाद लीव क्लर्क उसे संबंधित अधिकारी को अग्रेषित करेगा। अधिकारी ऑनलाइन ही आवेदन पर सिफारिश और स्वीकृति देंगे।
कर्मचारी आवेदन की स्थिति रियल टाइम में देख सकेगा। प्रत्येक कर्मचारी के पद और पात्रता के अनुसार अवकाश की श्रेणियां पहले से सिस्टम में दर्ज रहेंगी।
एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध
eHRMS मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके अलावा कर्मचारी ehrms.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
ट्रायल के बाद पूरे प्रदेश में लागू
ई-लीव मॉड्यूल को लागू करने से पहले इसे कुछ चुनिंदा पुलिस इकाइयों में सफलतापूर्वक परीक्षण के तौर पर संचालित किया गया। इनमें स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (SCRB), कार्मिक शाखा, विशेष शाखा, भोपाल रेल एसपी कार्यालय और 25वीं वाहिनी भोपाल शामिल रहे। ट्रायल के दौरान मिले सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार किए गए, जिसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया।
जुलाई 2025 से शुरू हुआ था डिजिटलीकरण
पुलिस विभाग ने जुलाई 2025 से कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं को डिजिटल स्वरूप देने का अभियान शुरू किया था। मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) की मदद से एक लाख से अधिक सेवा पुस्तिकाओं की स्कैनिंग की गई। अब लगभग सभी पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड eHRMS पर उपलब्ध है।
ऑर्डर बुक भी हुई ऑनलाइन
पुलिस विभाग ने 23 मार्च 2026 से ऑर्डर बुक मॉड्यूल भी शुरू कर दिया है। इसके जरिए सेवा पुस्तिका से जुड़े सभी महत्वपूर्ण आदेश डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
क्या होंगे फायदे?
छुट्टी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
आवेदन और स्वीकृति प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
मंजूरी में लगने वाला समय कम होगा।
आवेदन की स्थिति रियल टाइम में देखी जा सकेगी।
रिकॉर्ड सुरक्षित और पारदर्शी रहेंगे।
भविष्य में अन्य मानव संसाधन सेवाओं को भी eHRMS से जोड़ा जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!