पीओके में तीसरे चरण की वोटिंग टली: हिंसक प्रदर्शनों के बीच 11 सीटों पर चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इस्लामाबाद।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में लगातार जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच 10 अगस्त को होने वाली तीसरे चरण की वोटिंग टाल दी गई है। तीसरे चरण में विधानसभा की 11 सीटों पर मतदान होना था। इससे पहले दो चरणों में शहबाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने 24 सीटें जीत ली हैं, जिससे उसका सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया था।
चुनाव के दौरान हिंसा, 19 लोगों की मौत का दावा
पहले चरण के दौरान कई जगह हिंसा और झड़पें हुई थीं। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने दावा किया कि रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी में 19 लोगों की मौत हुई। संगठन ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध तेज कर दिया।
जेएएसी अब पीओके को ज्यादा स्वायत्तता और राजनीतिक अधिकार देने के साथ विधानसभा की 12 आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग कर रहा है। ये सीटें पाकिस्तान के दूसरे हिस्सों में रहने वाले कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं।
भारत ने चुनाव को बताया दिखावटी प्रक्रिया
भारत ने पीओके में हो रहे चुनावों को मानने से इनकार किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान इन चुनावों के जरिए क्षेत्र पर अपने अवैध कब्जे को सही ठहराने और कथित मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।
नवाज शरीफ के पीओके पीएम बनने की चर्चा
पीएमएल-एन अध्यक्ष नवाज शरीफ ने कहा था कि पार्टी के जीतने पर वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से उन्हें पीओके का प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह करेंगे। हालांकि, पीओके के मौजूदा नियमों के मुताबिक प्रधानमंत्री बनने के लिए विधानसभा का सदस्य होना और वहां का स्थायी निवासी होना जरूरी है। नवाज इस चुनाव में किसी सीट से उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए फिलहाल उनके सीधे प्रधानमंत्री बनने का रास्ता संवैधानिक रूप से साफ नहीं है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!