30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे: कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार
KHULASA FIRST
संवाददाता

कांग्रेस ने प्रशासन की घेराबंदी की, सब्जी विक्रेताओं को बसाने के नाम पर 500 मीटर दूर का ठिकाना दे दिया कैसे चलाएंगे अपना रोजगार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पटवारी ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी कि व्यापारियों को ब्रिज के नीचे जगह दो, नहीं तो सभी को गिरफ्तार करो। उनका आरोप था कि ब्रिज निर्माण के समय व्यापारियों को बोगदों में दुकानें लगाने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब निगम अपने वादे से मुकर रहा है।
मामले में नया पेच यह है कि निगम ने जिन दुकानदारों को चंदन नगर में जगह दी है, वहां से एमआर-6 प्रस्तावित सड़क गुजरनी है। पटवारी ने सवाल उठाया कि सड़क का काम शुरू होने पर इन दुकानदारों को फिर कहां भेजा जाएगा? यानी एक जगह से हटाकर दूसरी जगह बैठाने की व्यवस्था तो कर दी, लेकिन स्थायी समाधान का हिसाब किसी के पास नहीं है।
उन्होंने अधिकारियों को याद दिलाया कि वे 10 साल विधायक रहे हैं और करीब 20 साल से इस क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि फ्लायओवर निर्माण के समय वे खुद व्यापारियों को हटाने पहुंचे थे। उस समय उन्होंने व्यापारियों से हाथ-पैर जोड़कर कहा था कि निर्माण कार्य होने दें, बाद में उन्हें ब्रिज के नीचे बने बोगदों में बैठाया जाएगा।
उस समय भाजपा के महापौर, पार्षद और स्थानीय नेता भी इस व्यवस्था के पक्ष में थे। विकास कार्य में कांग्रेस ने भी सहयोग किया था। अब निर्माण पूरा होने के बाद व्यापारियों को उसी जगह बैठाने के बजाय दूसरी जगह भेजा जा रहा है। उन्होंने पूछा कि जब बंगाली चौराहा, तीन इमली और माणिकबाग ब्रिज के नीचे सब्जी मंडियां संचालित हो सकती हैं तो फूटी कोठी के नीचे मंडी लगाने में परेशानी क्या है?
सवा घंटे तक बनी रही टकराव की स्थिति
फूटी कोठी-द्वारकापुरी की 30 साल पुरानी सब्जी मंडी हटाने का विवाद अब नगर निगम और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। यातायात में बाधा बताकर मंडी हटाने वाले निगम ने व्यापारियों को चंदन नगर में वैकल्पिक जगह देने का दावा किया है, लेकिन इस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व्यापारियों के समर्थन में सड़क पर उतरे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया गया। करीब सवा घंटे तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बनी रही।
गांधीवादी तरीके से अपनी मांग रख रही है कांग्रेस
पटवारी ने कहा कि निगम चाहे तो ब्रिज के नीचे व्यवस्थित बाजार विकसित करे, दुकानदारों के लिए निर्धारित जगह बनाए और यातायात की व्यवस्था भी सुधारे। यदि वहां जगह उपलब्ध नहीं है तो व्यापारियों के लिए दूसरी स्थायी व्यवस्था की जाए, लेकिन बिना भविष्य की योजना बनाए दुकानदारों को इधर-उधर भेजना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के मित्रों के प्रोजेक्ट के सामने गरीब सब्जी विक्रेताओं को बाधा समझकर हटाया जा रहा है।
पटवारी ने तीखे शब्दों में कहा कि इन गरीबों को कचरा समझने की मानसिकता के कारण ही उनकी रोजी-रोटी पर चोट की जा रही है। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों के साथ न्याय करें, उनकी व्यवस्था तय करें, अन्यथा कांग्रेस गिरफ्तारी देने को तैयार है। पटवारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस न लाठीचार्ज चाहती है और न वाटर कैनन का इस्तेमाल, बल्कि गांधीवादी तरीके से अपनी मांग रख रही है।
संबंधित समाचार

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!