वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार: अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
चीन के एक चिड़ियाघर में रहने वाला तेंदुआ अपनी भारी-भरकम और गोल-मटोल काया के कारण दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पैन बाओबाओ नाम का यह 19 वर्षीय तेंदुआ दक्षिण-पश्चिमी चीन के पानझिहुआ चिड़ियाघर में रहता है। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
कार्टून किरदार से हो रही तुलना
इंटरनेट पर लोग पैन बाओबाओ की तुलना डिज्नी की मशहूर फिल्म 'जूटोपिया' के चीते ऑफिसर क्लॉहॉजर से कर रहे हैं। फिल्म का यह किरदार भी अपनी भारी-भरकम काया और खाने के शौक के लिए जाना जाता है। पैन बाओबाओ चीन में शरीर को लेकर सकारात्मक सोच की चर्चा का भी हिस्सा बन गया है।
2024 में शुरू किया था वजन घटाने का अभियान
तेंदुए का बढ़ता वजन चिड़ियाघर प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया था। वर्ष 2024 में उसे वजन कम करने के लिए विशेष डाइट पर रखा गया था। हालांकि, बाद में विशेषज्ञों की सलाह पर वजन घटाने का कार्यक्रम बंद कर दिया गया। उसे घूमने-फिरने और शारीरिक गतिविधियों के लिए पहले से बड़ा बाड़ा भी उपलब्ध कराया गया है।
रोज खाता है 450 ग्राम से ज्यादा मांस
चिड़ियाघर के प्रवक्ता झांग सोंगवेन के मुताबिक पैन बाओबाओ की उम्र को देखते हुए अब उसका वजन घटाना उचित नहीं होगा। उसे पर्याप्त पोषण देने के लिए रोजाना करीब 450 ग्राम से ज्यादा मांस के अलावा चिकन भी दिया जाता है। उम्र बढ़ने के साथ जानवरों की त्वचा ढीली पड़ने और शरीर के आकार में बदलाव आने लगता है। हाल ही में पशु चिकित्सक ने उसकी जांच कर उसे स्वस्थ बताया है।
जानबूझकर मोटा करने के भी लगे थे आरोप
तेंदुए की लोकप्रियता के बीच चिड़ियाघर प्रबंधन को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए जानवरों को जानबूझकर मोटा किया जा रहा है। इसकी तुलना थाईलैंड की मशहूर दरियाई घोड़ी मू डेंग की लोकप्रियता से भी की गई थी।
हालांकि, चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि अब पैन बाओबाओ का वजन घटाने के बजाय उसकी सेहत और आराम का ध्यान रखना प्राथमिकता है। यदि उसका वजन स्थिर रहता है और वह खुश व सक्रिय रहता है तो यही उसके लिए सबसे अच्छी स्थिति होगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!