खबर
Top News

सियासत की मंडी: रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
सियासत की मंडी

मंडी हटाने के बाद आठ दिन से सुलगता इंदौर कांग्रेस का आंदोलन, भाजपा की चुप्पी और महापौर-विधायक के मतभेदों ने बढ़ाई उलझन

नितिन मोहन शर्मा, 94250-56033
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के फूटी कोठी–द्वारकापुरी क्षेत्र में सड़क से हटाई गई एक सब्जी मंडी ने शहर की व्यवस्था, संवेदना और सियासत तीनों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। एक तरफ रोजगार छिनने से बिलखते गरीब विक्रेता वहीं बैठने की जिद पर अड़े हैं, तो दूसरी तरफ जाम और गंदगी से आजिज आ चुके रहवासी मंडी हटाने के पक्ष में हैं। इस दो तरफा पीड़ा के बीच सड़क पर कांग्रेस का आंदोलन गरमाया हुआ है, जबकि सत्ताधारी भाजपा के भीतर का अंतर्विरोध और महापौर व क्षेत्रीय विधायक के बीच की खींचतान ने समाधान की राह और उलझा दी है।

सवाल यह है कि सियासी रोटियां सेंकने और प्रशासनिक जिद के इस खेल में क्या किसी को उस आम आदमी की सुध है, जो एक तरफ रास्ते के लिए तरस रहा है और दूसरी तरफ रोटी के लिए? ये सब्जी मंडी अब सिर्फ सब्जियों का बाजार नहीं, बल्कि सियासत और व्यवस्था के टकराव का अखाड़ा बन चुकी है।

फू टी कोठी–सुदामा नगर और द्वारकापुरी क्षेत्र में सड़क से हटाई गई सब्ज़ी मंडी का विवाद अब महज यातायात व्यवस्था का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि यह गरीबों की आजीविका, आम नागरिकों की सुविधा और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता की कड़ी परीक्षा बन चुका है। बीते कई दिनों से चल रहे हंगामे ने इस पूरे मामले को शहर की सियासत का केंद्र बना दिया है, जहां हर पक्ष के पास अपने तर्क हैं, लेकिन सबसे बड़ी पीड़ा उस छोटे व्यापारी की है, जिसकी रोज की कमाई से घर का चूल्हा जलता है।

किसी भी छोटे सब्जी विक्रेता के लिए सुबह से शाम तक की मेहनत ही उसके परिवार की जिंदगी की गाड़ी चलाती है। जब अचानक किसी मंडी को हटाया जाता है तो सबसे पहले उस गरीब की थाली पर असर पड़ता है। दूसरी तरफ, इस क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और राहगीरों की पीड़ा को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।

संकरी होती सड़कें, बेतरतीब खड़े वाहन, दिनभर लगने वाला जाम और गंदगी स्थानीय रहवासियों के लिए रोज की मुसीबत बन चुके थे। एक सभ्य और स्वच्छ शहर में नागरिकों को सुगम यातायात और साफ वातावरण मिलना उनका अधिकार है, ठीक वैसे ही जैसे एक गरीब को सम्मान के साथ रोजगार का हक है।

इंदौर नगर निगम प्रशासन का पक्ष है कि मुख्य मार्गों और ब्रिज के आसपास से अतिक्रमण हटाना शहर के विकास और यातायात सुधार के लिए जरूरी है। प्रशासन इन्हें वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करने की बात कह रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या किसी भी विस्थापन से पहले जमीनी हकीकत को परखा गया?

बिना ग्राहकों की आवाजाही, बुनियादी सुविधाओं और विश्वास में लिए किसी मंडी को दूसरी जगह भेजना व्यवहारिक रूप से कितना सफल होगा, यह बड़ा प्रश्न है। व्यवस्था बनाने के नाम पर संवेदनशीलता को ताक पर नहीं रखा जा सकता।

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दुखद पहलू इस पर हो रही राजनीति है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस इस आंदोलन को हवा देकर खुद को गरीबों का सबसे बड़ा हितैषी साबित करने में जुटी है और पुरानी जगह पर ही मंडी लगाने की जिद पर अड़ी है। वहीं, सत्ताधारी भाजपा का दावा है कि वह गरीबों की चिंता कर रही है और उनके लिए बेहतर विकल्प तलाश रही है, लेकिन विडंबना देखिए कि जिस समय जनता को स्पष्ट नेतृत्व और ठोस समाधान की जरूरत है, उस समय क्षेत्रीय विधायक और महापौर के बीच मतभेदों तथा चुप्पी की चर्चाएं जोरों पर हैं। जब जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि एक मंच पर आकर रास्ता निकालने के बजाय असमंजस या आपसी खींचतान में उलझे दिखते हैं, तो जनता का भरोसा डगमगाता है।

विवाद क्यों, मिल-बैठकर समाधान क्यों नहीं निकालते..?
इंदौर ने देश को यह सिखाया है कि जनभागीदारी से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। फिर एक मंडी का समाधान क्यों नहीं निकल सकता? संवाद ही इसका एकमात्र रास्ता है। नगर निगम, महापौर, क्षेत्रीय विधायक, व्यापारी प्रतिनिधि और स्थानीय रहवासी संघों को एक मेज पर बैठकर खुली चर्चा करना चाहिए। यदि मंडी को शिफ्ट करना अनिवार्य है तो वैकल्पिक जगह ऐसी हो जहां न तो रहवासियों को जाम की समस्या हो और न ही विक्रेताओं को ग्राहकों का टोटा पड़े।

वहां शेड, पानी, रोशनी और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था पहले सुनिश्चित की जाए। राजनीतिक दलों को धरने-प्रदर्शन और बयानबाजी से ऊपर उठकर ठोस नीति बनाने में सहयोग करना चाहिए। सड़कें चलने के लिए होती हैं, लेकिन उन सड़कों के किनारे बसे गरीबों के सपने कुचलने के लिए नहीं। प्रशासन को अपनी सख्ती में थोड़ी करुणा घोलना होगी और नेताओं को अपनी राजनीति में थोड़ी ईमानदारी। तभी फूटी कोठी-द्वारकापुरी की यह मंडी विवाद का नहीं, बल्कि समाधान का उदाहरण बन पाएगी।

संबंधित समाचार

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

7 minutes ago
एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
Top News

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

17 minutes ago
पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे
Top News

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

25 minutes ago
वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

28 minutes ago
वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार
Top News

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

36 minutes ago
आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम
Top News

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

44 minutes ago
दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन
Top News

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

about 1 hour ago
ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या
Top News

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

about 1 hour ago
इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत
Top News

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

about 1 hour ago
बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया
Top News

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

about 1 hour ago
पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी
Top News

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी
Top News

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

about 2 hours ago
BJP विधायक के साले की हत्या
Top News

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

about 2 hours ago
खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना
Top News

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

about 2 hours ago
परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ
Top News

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

about 2 hours ago
बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे
Top News

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

about 2 hours ago
पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई
Top News

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

about 3 hours ago
इस शहर में पकड़ी ड्रग्स
Top News

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!