खबर
Top News

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे: आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 2:47 pm
शेयर करें:
पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे

दो महीने में तीसरी बार विद्यार्थियों का पैदल मार्च, अब बाजना से 50 किलोमीटर दूर कलेक्टर से मिलने निकले 100 से अधिक छात्र-छात्राएं

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। रतलाम जिले में दो महीने के भीतर तीसरी बार आवासीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने पैदल मार्च कर प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया है।

शनिवार सुबह बाजना स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय छात्रावास के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर रतलाम कलेक्ट्रेट के लिए निकल पड़े।

करीब 50 किलोमीटर दूर कलेक्टर अजय कटेसरिया से मिलने के लिए निकले विद्यार्थी रास्तेभर 'हमारी मांगें पूरी करो' के नारे लगाते रहे।

समझाने पहुंचे अधिकारी, कलेक्टर से मिलने पर अड़े विद्यार्थी
विद्यार्थियों के पैदल मार्च की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम आर्ची हरित और तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे कलेक्टर के सामने ही अपनी बात रखने पर अड़े रहे।

इससे पहले बाजना थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने भी विद्यार्थियों को समझाने की कोशिश की थी। पुलिस बल भी पैदल मार्च के दौरान विद्यार्थियों के साथ रहा।

आधी दूरी तय करने के बाद प्रशासन ने की बसों की व्यवस्था
विद्यार्थियों के करीब आधी दूरी तय करने के बाद प्रशासन ने उन्हें रतलाम पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की। कुछ विद्यार्थियों को बस से रवाना किया गया, जबकि बाकी को भी बस से रतलाम लाने की तैयारी की जा रही है।

दो महीने में तीसरी बार सड़क पर उतरी नई पीढ़ी
आवासीय स्कूलों और छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों का लगातार सड़कों पर उतरना शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

26 अक्टूबर : सैलाना के एकलव्य मॉडल स्कूल के विद्यार्थी करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षकों के समय पर नहीं आने और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं उठाई थीं।

25 नवंबर : सागोद रोड स्थित शासकीय कन्या आवासीय परिसर की छात्राओं ने करीब पांच किलोमीटर पैदल मार्च किया था। उन्होंने भोजन, कंबल, पानी और शिक्षकों की कमी को लेकर शिकायत की थी।

28 नवंबर : अब बाजना के एकलव्य आवासीय छात्रावास के 100 से अधिक विद्यार्थी कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल पड़े हैं।

आखिर बच्चों को कलेक्ट्रेट तक आने की नौबत क्यों?
लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों ने छात्रावासों की निगरानी व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है? बच्चों को अपनी बात सुनाने के लिए पढ़ाई छोड़कर लंबी दूरी पैदल तय करने की नौबत क्यों आ रही है?

फिलहाल प्रशासन विद्यार्थियों को रतलाम पहुंचाने में जुटा है। बाजना के विद्यार्थियों की विस्तृत मांगें और उन पर प्रशासन का अंतिम निर्णय सामने आना बाकी है।

संबंधित समाचार

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
Top News

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

5 minutes ago
वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

17 minutes ago
वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार
Top News

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

24 minutes ago
आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम
Top News

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

32 minutes ago
दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन
Top News

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

36 minutes ago
ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या
Top News

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

43 minutes ago
इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत
Top News

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

about 1 hour ago
बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया
Top News

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

about 1 hour ago
पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी
Top News

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी
Top News

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

about 2 hours ago
BJP विधायक के साले की हत्या
Top News

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

about 2 hours ago
खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना
Top News

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

about 2 hours ago
परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ
Top News

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

about 2 hours ago
बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे
Top News

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

about 2 hours ago
पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई
Top News

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

about 2 hours ago
इस शहर में पकड़ी ड्रग्स
Top News

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी
Top News

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

about 3 hours ago
बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश
Top News

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!