खबर
Top News

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा: पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 3:32 pm
शेयर करें:
14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 14 आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इनमें से आठ को जिलाबदर कर इंदौर सहित सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है, जबकि छह के खिलाफ निर्बंधन आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाबदर किए गए सात बदमाशों को छह माह और एक को तीन माह तक जिले से बाहर रहना होगा। वहीं, निर्बंधन आदेश के दायरे में आए बदमाशों को नियमित रूप से थाने में हाजिरी देने सहित कई कड़ी शर्तों का पालन करना होगा।

शहर के विभिन्न जोन के पुलिस अधिकारियों ने आदतन अपराधियों की गतिविधियों और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों के आधार पर कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किए थे।

इनका परीक्षण और प्रकरणों का विधिवत विचारण करने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत आदेश पारित किए।

पहले भी हुई कार्रवाई, फिर भी नहीं सुधरे
पुलिस के मुताबिक संबंधित बदमाश लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के बावजूद इनकी गतिविधियों में सुधार नहीं आया। इनके कृत्यों के चलते संबंधित क्षेत्रों की लोकशांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

इन आठ बदमाशों को किया जिलाबदर

  1. दत्ता पिता अंगद कोले (30), निवासी 33/6 टापू नगर, थाना परदेशीपुरा – छह माह।
  2. अजय उर्फ अज्जू पिता संतोष राजवंशी (23), निवासी 3/9 तुलसी कॉम्प्लेक्स के सामने, परदेशीपुरा – छह माह।
  3. विवेक उर्फ कांणा पिता हंसराज बरुआ (24), निवासी 418 पंचम की फेल, थाना तुकोगंज – छह माह।
  4. सागर पिता रतनलाल वर्मा (24), निवासी 19/1 गोमा की फेल, थाना तुकोगंज – छह माह।
  5. शुभम उर्फ मॉडल पिता नरेंद्र धीमान (20), निवासी 118 बड़ी ग्वालटोली, थाना पलासिया – छह माह।
  6. अन्नू उर्फ अनिकेत पिता मुकेश बौरासी (26), निवासी 117 बड़ी ग्वालटोली, थाना पलासिया – छह माह।
  7. देव पिता गजानंद सेंगर (माली), निवासी 1336 बावड़ी, भागीरथपुरा, थाना बाणगंगा – छह माह।
  8. किशन उर्फ कृष्णा पिता लक्ष्मीनारायण (25), निवासी विजय श्री नगर, थाना चंदन नगर – तीन माह।

जिलाबदर आदेश के तहत ये सभी निर्धारित अवधि तक इंदौर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इन छह बदमाशों पर लगाया निर्बंधन

  1. जितेंद्र उर्फ जीतू पिता पूरन सिंह सोलंकी (52), निवासी दिलीप नगर, थाना गांधी नगर – एक वर्ष।
  2. सन्नी उर्फ धोनी पिता रमेश ठाकुर (22), निवासी रघुनंदन बाग कॉलोनी झोपड़पट्टी, थाना हीरा नगर – एक वर्ष।
  3. सुनील उर्फ टाटू पिता घनश्याम उर्फ मट्ठा सिलावट (44), निवासी 10 चितावद कांकड़, पालदा, थाना भंवरकुआं – एक वर्ष।
  4. अमन पिता शरद जाटव (23), निवासी 43/2 नंदा नगर, थाना परदेशीपुरा – छह माह।
  5. जीवन पिता शिवराम मोरीला (30), निवासी शिवनगर, मुसाखेड़ी, थाना आजाद नगर – छह माह।
  6. प्रदीप पिता शिवराम पचौरी (58), निवासी 8 परसराम मार्ग, गांधी नगर, थाना गांधी नगर – छह माह।

थाने में लगानी होगी हाजिरी, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
निर्बंधन आदेश के तहत संबंधित बदमाशों को निर्धारित अवधि तक अपने थाने में नियमित हाजिरी देनी होगी। किसी भी तरह की अवैध अथवा आपराधिक गतिविधि में शामिल होने पर रोक रहेगी।

लोकशांति और कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने के साथ आदेश में निर्धारित अन्य प्रतिबंधात्मक शर्तों का भी पालन करना होगा। किसी भी शर्त का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त सभी प्रकरणों में शासन की ओर से एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला ने पैरवी की।

संबंधित समाचार

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

6 minutes ago
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

9 minutes ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

15 minutes ago
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी
Top News

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

29 minutes ago
30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे
Top News

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

about 1 hour ago
सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

about 1 hour ago
सियासत की मंडी
Top News

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

about 1 hour ago
एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
Top News

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

about 1 hour ago
पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे
Top News

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार
Top News

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

about 2 hours ago
आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम
Top News

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

about 2 hours ago
दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन
Top News

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

about 2 hours ago
ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या
Top News

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

about 2 hours ago
इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत
Top News

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

about 2 hours ago
बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया
Top News

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

about 2 hours ago
पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी
Top News

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी
Top News

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

about 3 hours ago
BJP विधायक के साले की हत्या
Top News

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!