खबर
Top News

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या: बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 2:18 pm
शेयर करें:
ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जबलपुर से करीब 38 किलोमीटर दूर पाटन थाना क्षेत्र के ननवारा गांव में शुक्रवार रात बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी गजेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। गजेंद्र सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के साले थे। वे मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे गजेंद्र सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी पीठ पर गोली लगने जैसे घाव और सिर पर धारदार हथियार से हमले की जानकारी सामने आई है। गंभीर हालत में उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों से की थी शिकायत
परिजन के मुताबिक सब स्टेशन से बिजली काटने और लाइन बंद करने को लेकर गजेंद्र का गांव के कुछ लोगों से अक्सर विवाद होता था। उन्होंने इसकी शिकायत बिजली कंपनी के अधिकारियों से भी की थी। हालांकि, हत्या के पीछे यही विवाद है या कोई अन्य वजह, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर जांच
पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गजेंद्र की पीठ पर गोली लगने जैसे घाव की जानकारी मिली है। पोस्टमॉर्टम और एक्स-रे रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस पुरानी रंजिश सहित हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम
Top News

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

2 minutes ago
दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन
Top News

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

6 minutes ago
इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत
Top News

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

18 minutes ago
बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया
Top News

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

about 1 hour ago
पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी
Top News

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी
Top News

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

about 1 hour ago
BJP विधायक के साले की हत्या
Top News

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

about 1 hour ago
खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना
Top News

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

about 1 hour ago
परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ
Top News

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

about 2 hours ago
बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे
Top News

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

about 2 hours ago
पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई
Top News

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

about 2 hours ago
इस शहर में पकड़ी ड्रग्स
Top News

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी
Top News

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

about 2 hours ago
बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश
Top News

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

about 3 hours ago
पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप
Top News

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

about 3 hours ago
तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब
Top News

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

about 3 hours ago
भारतीय टीम संकट में घिर गई
Top News

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!