BJP विधायक के साले की हत्या: बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जबलपुर के पाटन क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन पर रात के अंधेरे में हुई एक वारदात ने सनसनी फैला दी। यहां ड्यूटी कर रहे गजेंद्र सिंह की हमलावरों ने गोली मारकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
गजेंद्र सिंह सागर जिले की बंडा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के साले थे। परिजनों के मुताबिक, बिजली सप्लाई बंद करने को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद होता रहता था। पुलिस अब इसी विवाद के साथ पुरानी रंजिश समेत दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।
रात का वक्त था, बिजली सब स्टेशन पर कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहा था। तभी अचानक हमलावर वहां पहुंचे और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीठ पर गोली जैसे घाव के साथ सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। गंभीर हालत में कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना जबलपुर से करीब 38 किलोमीटर दूर पाटन थाना क्षेत्र के ननवारा गांव की है। मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी के तौर पर सब स्टेशन ऑपरेटर की ड्यूटी कर रहे थे।
खास बात यह है कि गजेंद्र सिंह सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के साले थे।
बिजली काटने को लेकर होता था विवाद
परिजनों के मुताबिक, सब स्टेशन से बिजली काटने और लाइन बंद करने को लेकर गजेंद्र का गांव के कुछ लोगों से अक्सर विवाद होता था। इस संबंध में उन्होंने बिजली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत भी की थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं पुराना विवाद तो इस वारदात की वजह नहीं बना।
हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के पीछे किसी विवाद या रंजिश की पुष्टि नहीं की है
गोली लगी या किसी और हथियार से किया हमला?
घटना में गजेंद्र की पीठ पर गोली जैसे घाव होने की जानकारी सामने आई है। एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एक्स-रे मिलने के बाद ही चोट की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हमला किस हथियार से किया गया था।
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुरानी रंजिश सहित हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि रात के समय सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे गजेंद्र पर हमला किसने किया और हमलावरों का मकसद क्या था?
क्या यह बिजली को लेकर चल रहे विवाद का नतीजा है या हत्या के पीछे कोई दूसरी वजह छिपी है? पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे।
संबंधित समाचार

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!