बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया: कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनी बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है।
प्राथमिक और रेफरल दोनों लैब में इसकी पुष्टि होने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
इससे पहले गोवा में बिसलेरी के पानी के सैंपल में कैंसर के खतरे से जुड़े रसायन ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) मिले थे। उस मामले में भी कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी गई थी।
एक बैच की बिक्री पर पहले ही लग चुकी है रोक
एफएसएसएआई ने जलपाईगुड़ी स्थित प्लांट से बैच नंबर पीबी-201 के पानी का सैंपल लिया था। इस बैच का उत्पादन 20 जुलाई 2026 को हुआ था, जबकि एक्सपायरी डेट 19 जनवरी 2027 थी।
जांच में बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि के बाद 12 अगस्त को इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। यह रोक केवल संबंधित बैच पर लगाई गई है। कोलीफॉर्म बैक्टीरिया सीवेज या दूषित पाइपों के जरिए पीने के पानी में पहुंच सकता है।
देशभर में हो रही बोतलबंद पानी की जांच
एफएसएसएआई के सीईओ राजित पुनहानी ने बताया कि देशभर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। अगले एक से दो महीने में जांच पूरी होने की उम्मीद है।
सभी राज्यों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बोतलबंद और मिनरल वाटर की जांच बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य कंपनियों से नियमों का पालन कराना है, लोगों में डर फैलाना नहीं।
कंपनी का दावा- 90 से ज्यादा बार होती है गुणवत्ता की जांच
बिसलेरी ने अपने पानी को पीने के लिए सुरक्षित बताते हुए एफएसएसएआई की जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है। कंपनी का दावा है कि पानी तैयार करने की प्रक्रिया के 10 चरणों में 90 से ज्यादा बार गुणवत्ता की जांच की जाती है। कंपनी के मुताबिक पानी की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है।
संबंधित समाचार

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!