वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प: परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसद के विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 53 सेकंड का पुराना वीडियो साझा कर महिला आरक्षण का वादा पूरा करने का संकल्प दोहराया।
यह वीडियो 18 अप्रैल 2026 को देश के नाम उनके संबोधन का है। वहीं, शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के बाद अब एमके स्टालिन की डीएमके ने भी परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान किया है।
मोदी बोले- महिला आरक्षण की हर रुकावट दूर करेंगे
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। देश की अनेक महिलाओं ने उनके सामने यह विषय उठाया है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा। मोदी ने कहा कि हमारा हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से कोई नहीं रोक पाएगा।
तमिलनाडु की लोकसभा सीटें 59 करने की मांग
डीएमके की बैठक के बाद सांसद ए. राजा ने कहा कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटें 39 से बढ़ाकर 59 की जानी चाहिए। पार्टी चाहती है कि सीटों की संख्या बढ़ने के बावजूद संसद में तमिलनाडु की मौजूदा हिस्सेदारी करीब 7.2 प्रतिशत बनी रहे।
सरकार के पक्ष में बन सकता है 354 सांसदों का आंकड़ा
लोकसभा में डीएमके के 22, एनसीपी (एसपी) के आठ और वाईएसआर कांग्रेस के चार सांसद हैं। इन तीनों दलों के 34 सांसदों का समर्थन मिलने पर सरकार के पक्ष में सांसदों की संख्या 320 से बढ़कर 354 हो सकती है।
सभी 540 सांसदों के मतदान करने की स्थिति में दो तिहाई बहुमत के लिए 360 वोटों की जरूरत होगी। इस गणित के मुताबिक सरकार को छह और सांसदों का समर्थन जुटाना होगा।
विपक्ष ने भी शुरू की रणनीतिक बैठक
परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी सहित अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में डीएमके, एनसीपी (एसपी), बीजू जनता दल और आम आदमी पार्टी को भी आमंत्रित किया गया था। आप और बीजू जनता दल ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।
सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें
शरद पवार की पार्टी के परिसीमन बिल का समर्थन करने के बदले सांसद सुप्रिया सुले को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने का दावा भी सामने आया है। महाराष्ट्र सरकार में एक कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद मांगने की भी खबर है।
हालांकि, सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया है कि बिल का मसौदा देखने और पार्टी में आंतरिक चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मंत्री पदों को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!