खबर
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण: बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के फंदा क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया। सभा के बाद बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण स्टेट हाईवे पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया।

इससे हाईवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इससे पहले गुरुवार रात ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर फैक्ट्री का विरोध किया था।

भोजताल के कैचमेंट एरिया में प्रस्तावित है फैक्ट्री
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल हाड़ा ने बताया कि प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री का स्थल भोजताल के कैचमेंट एरिया में है। ग्रामीणों को आशंका है कि फैक्ट्री से निकलने वाले रसायन और अपशिष्ट से जलस्रोत दूषित हो सकते हैं।

वहीं, सीमेंट की धूल से वायु प्रदूषण बढ़ने और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा रहेगा। ग्रामीणों ने पर्यावरण, खेती और जलस्रोतों की सुरक्षा का हवाला देते हुए फैक्ट्री लगाने की अनुमति नहीं देने की मांग की है।

जनपद अध्यक्ष ने मंच से मांगी माफी
जनपद अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने सभा के दौरान ग्रामीणों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह गलती उनकी मौजूदगी में हुई है। क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से कैचमेंट एरिया में विकास परियोजना का प्रस्ताव रखा गया था।

आपत्तियों पर दोबारा सुनवाई की मांग
प्रदर्शन की सूचना पर हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया और तहसीलदार कुणाल राउत मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने प्रस्तावित फैक्ट्री को लेकर दर्ज आपत्तियों पर दोबारा सुनवाई की मांग की।

अधिकारियों ने इस पर सहमति जताते हुए ग्रामीणों की बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि फैक्ट्री लगाने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो उनका विरोध जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

सियासत की मंडी
Top News

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

9 minutes ago
एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
Top News

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

17 minutes ago
पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे
Top News

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

25 minutes ago
वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

28 minutes ago
वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार
Top News

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

36 minutes ago
आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम
Top News

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

44 minutes ago
दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन
Top News

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

about 1 hour ago
ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या
Top News

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

about 1 hour ago
इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत
Top News

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

about 1 hour ago
बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया
Top News

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

about 1 hour ago
पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी
Top News

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी
Top News

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

about 2 hours ago
BJP विधायक के साले की हत्या
Top News

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

about 2 hours ago
खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना
Top News

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

about 2 hours ago
परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ
Top News

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

about 2 hours ago
बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे
Top News

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

about 2 hours ago
पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई
Top News

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

about 3 hours ago
इस शहर में पकड़ी ड्रग्स
Top News

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!