नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का अभियान लगातार जारी है। कहीं मोटरसाइकिल की सीट के नीचे मादक पदार्थ छिपाकर तस्करी की जा रही थी तो कहीं मजदूरों को ब्राउन शुगर की पुड़िया बेची जा रही थी। क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े एक पुराने प्रकरण में भी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रांच, राऊ और भंवरकुआं पुलिस ने पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में लाखों रुपए कीमत की ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं। पुलिस की ओर से जारी जानकारी में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी बताई गई है।
सुपर कॉरिडोर पर पकड़ाए ब्राउन शुगर के दो तस्कर
26 नवंबर 2026 को क्राइम ब्रांच की टीम ने सुपर कॉरिडोर रोड स्थित मेट्रो पिलर क्रमांक पी-206 के पास संदिग्ध बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। बाइक की पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी पन्नी से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पुलिस ने रोहित ठाकुर (22) निवासी गांधीनगर और रवि यादव (24) निवासी आजाद नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक लाख 30 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर और 90 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल सहित कुल दो लाख 20 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0203/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल में पकड़ाया इनामी आरोपी
क्राइम ब्रांच ने 30 जून 2026 को स्कीम नंबर 134 स्थित दस्तूर डिलाइट गार्डन के पीछे महिंद्रा थार से 23.73 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में अपराध क्रमांक 0092/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया गया था।
मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत की पड़ताल (बैकवर्ड ट्रेसिंग) में देवास जिले के निवासी अमन पटेल (26) की कथित संलिप्तता सामने आई थी। घटना के बाद से फरार अमन की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 भी बढ़ाई गई है।
इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूर्व की कार्रवाई में एमडी ड्रग्स और महिंद्रा थार सहित करीब 21 लाख 30 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया गया था।
एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए दो आदतन आरोपी
27 नवंबर 2026 की रात क्राइम ब्रांच की टीम ने राजकुमार सब्जी मंडी रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखी पन्नी से 12.01 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित मेहरा (24) और आयुष चंदेरिया (22), दोनों निवासी भागीरथपुरा, इंदौर के रूप में हुई। पुलिस ने एक लाख 20 हजार रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स और 50 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल सहित कुल एक लाख 70 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया।
दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0204/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रोहित के खिलाफ पहले से चार और आयुष के खिलाफ दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
मजदूरों को बेच रहा था ब्राउन शुगर की पुड़िया
राऊ पुलिस ने 27 नवंबर 2026 की रात रंगवासा फाटक स्थित गुरुकुल कॉलोनी के व्यावसायिक क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां मजदूरों को नशे की पुड़िया बेचने के आरोप में राजेश उर्फ शिशुपाल (48) निवासी गुरुकुल कॉलोनी, रंगवासा, राऊ को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में उसके कब्जे से करीब एक लाख 20 हजार रुपए कीमत की 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज कर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
औद्योगिक क्षेत्र में गांजा बेचने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
भंवरकुआं पुलिस ने हिम्मतनगर पालदा क्षेत्र से मनु बोरासी (49) निवासी बड़ी ग्वालटोली, थाना पलासिया, इंदौर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर और पालदा औद्योगिक क्षेत्र में गांजे की फुटकर बिक्री करने के उद्देश्य से पहुंचा था। पुलिस उससे गांजे के स्रोत और इस कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस की अपील : नशे के कारोबार की तत्काल दें सूचना
इंदौर पुलिस ने आम नागरिकों और विशेषकर युवाओं से नशे के अवैध कारोबार से दूर रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!