जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप: जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी की सेंट्रल जेल में पदस्थ जेलर मग्नू सिंह मरावी पर 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि रात की ड्यूटी के दौरान जेलर ने उसे जबरन वॉशरूम में ले जाकर वारदात की और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गांधी नगर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर जेलर को हिरासत में ले लिया है।
एसआई प्रभावती शर्मा के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे महिला प्रहरी जेल परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उसका सामना जेलर मरावी से हुआ। आरोप है कि जेलर ने पहले उससे अश्लील बातें कीं और फिर जबरदस्ती की। घटना के बाद महिला देर रात थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।
घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों से होगी पूछताछ
पुलिस ने महिला प्रहरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही जेल परिसर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अब सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों के ड्यूटी रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और संभावित गवाहों से भी पूछताछ होगी।
अगस्त 2024 से भोपाल में पदस्थ हैं मरावी
मग्नू सिंह मरावी भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ होने से पहले उमरिया जिला जेल में उप जेल अधीक्षक रह चुके हैं। अगस्त 2024 में उनकी भोपाल में पदस्थापना हुई थी।
बताया जा रहा है कि महिला प्रहरी ने वर्ष 2017 में भी जेल के एक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। हालांकि, पुराने प्रकरण का वर्तमान शिकायत से कोई संबंध सामने नहीं आया है। फिलहाल आरोपों पर जेलर का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!