आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम: मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

90 किलो की डॉ. पूर्णिमा तिवारी ने एक साल में घटाया 45 किलो वजन, 110 से अधिक देशों की प्रतिभागियों के बीच हासिल किया मिसेज यूनिवर्स एंबेसडर का खिताब
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दूसरों की सूनी गोद भरने के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहीं एक महिला डॉक्टर की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया, जिसने उनकी सोच से लेकर जीवनशैली तक बदल दी। निसंतानता का इलाज कराने आने वाली महिलाएं जब उनसे कहती थीं कि मैडम, आपके तो दो बच्चे हैं, आप मां न बन पाने की पीड़ा कैसे समझेंगी, तो यह सवाल उन्हें भीतर तक झकझोर देता था।
भोपाल की गायनेकोलॉजिस्ट और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा तिवारी ने महिलाओं की इसी पीड़ा को व्यापक मंच तक पहुंचाने का संकल्प लिया। खुद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहीं पूर्णिमा ने सबसे पहले अपनी जीवनशैली बदली। करीब एक साल में 45 किलो वजन घटाया और फिर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया।
श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित मिसेज यूनिवर्स 2026 में 110 से अधिक देशों की प्रतिभागियों के बीच उन्होंने मिसेज यूनिवर्स एंबेसडर का खिताब हासिल किया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं।
आईने में खुद को देखा तो बदलाव का लिया संकल्प
करीब दो साल पहले डॉ. पूर्णिमा का वजन 90 किलो था। पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के बावजूद वे खुद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थीं। महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देने वाली पूर्णिमा ने अपनी सेहत पर भी गंभीरता से ध्यान देने का निर्णय लिया।
उन्होंने खानपान में अनुशासन अपनाया और पौष्टिक भोजन को दिनचर्या का हिस्सा बनाया। करीब एक साल में 45 किलो वजन कम करना उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि बन गया। इस बदलाव ने न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि अपनी क्षमताओं को नई दिशा देने का हौसला भी दिया।
मरीजों की पीड़ा ने दिखाया जिंदगी का नया रास्ता
क्लीनिक में निसंतानता से जूझ रही महिलाओं की बातें डॉ. पूर्णिमा को लगातार सोचने पर मजबूर करती थीं। उन्हें महसूस हुआ कि चिकित्सा के माध्यम से महिलाओं की मदद करने के साथ उनकी समस्याओं को समाज के सामने व्यापक स्तर पर लाना भी जरूरी है।
इसी उद्देश्य से उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं की दुनिया में कदम रखा। उनका पहला मुकाबला मिस्टर एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी। उनका मानना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं केवल बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं हैं। इनमें व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, विचारों की स्पष्टता और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता भी महत्वपूर्ण होती है।
अस्पताल में मरीज, घर में दो बच्चे और आंखों में अंतरराष्ट्रीय मंच का सपना
डॉ. पूर्णिमा के लिए यह सफर आसान नहीं था। एक तरफ आईवीएफ के मरीजों का इलाज, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़े मामले और अस्पताल की जिम्मेदारियां थीं, तो दूसरी ओर घर और दो बच्चों की देखभाल। इन सबके बीच उन्होंने मंच पर चलने, कैमरे के सामने सहज रहने, संवाद कौशल, बॉडी लैंग्वेज और मानसिक मजबूती पर काम किया।
परिवार के सहयोग और समय के बेहतर प्रबंधन से उन्होंने अपनी तैयारियां जारी रखीं।
अनुशासन का मतलब खुद को भूखा रखना नहीं
डॉ. पूर्णिमा का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए खुद को भूखा रखना या बेहद कठोर नियमों में बांधना जरूरी नहीं है। जीवनशैली में ऐसे बदलाव करने चाहिए, जिन्हें लंबे समय तक अपनाया जा सके। उनकी सोच है कि हर दिन खुद को थोड़ा बेहतर बनाना ही सबसे बड़ी जीत है।
वजन घटाने के दौरान अपनाए गए अनुशासन ने उन्हें शारीरिक बदलाव के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया।
सुबह वर्कआउट, खानपान में अनुशासन
अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए डॉ. पूर्णिमा सुबह नियमित वर्कआउट करती हैं। उनकी दिनचर्या में करीब डेढ़ से दो घंटे ट्रेडमिल पर वॉक करना शामिल है।
सुबह ओट्स, दोपहर में मोटे अनाज की चपाती और दाल, शाम को भीगे हुए ड्राय फ्रूट्स और रात में हल्की पकी सब्जियां उनके व्यक्तिगत खानपान का हिस्सा हैं।
अब अंतरराष्ट्रीय मंच से उठाएंगी महिलाओं के हक की आवाज
मिसेज यूनिवर्स एंबेसडर बनने के बाद डॉ. पूर्णिमा के पास एक साल तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी रहेगी। इस दौरान वे घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, महिला स्वास्थ्य, प्रजनन संबंधी समस्याओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे विषयों पर काम करना चाहती हैं।
चिकित्सा के अपने पेशे के साथ जरूरतमंद महिलाओं की मदद और महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करना भी उनके लक्ष्यों में शामिल है।
अगली मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता भारत में आयोजित करने की योजना है, हालांकि अभी शहर का चयन होना बाकी है।
खिताब से बड़ी होगी किसी दूसरी महिला के जीवन में बदलाव की खुशी
डॉ. पूर्णिमा के लिए अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल करना मंजिल नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। वे चाहती हैं कि उनका सफर उन महिलाओं को प्रेरित करे, जो उम्र, परिवार और पेशे की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं।
उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि तब होगी, जब उनकी कहानी से प्रेरित होकर कोई दूसरी महिला अपने सपनों को पूरा करने के लिए फिर से कदम बढ़ाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!