पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी: हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

झाबुआ में सनातन परंपराओं से फिर जुड़े पांच आदिवासी, हिंदू जागरण मंच ने सालभर में 250 लोगों की घर वापसी का रखा लक्ष्य
खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
झाबुआ जिले में हिंदू जागरण मंच के घर वापसी अभियान के तहत शुक्रवार रात पांच आदिवासियों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। कल्याणपुरा खंड के सेमलिया देदला गांव में धार्मिक विधि-विधान के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ ही नवंबर महीने में जिले में हिंदू धर्म में वापसी करने वालों की संख्या 32 हो गई है।
हवन-पूजन के साथ सनातन धर्म में वापसी
हिंदू जागरण मंच के जिला सह-संयोजक राजेश पणदा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और देवी-देवताओं की आराधना की गई।
इस दौरान मारकुश गणावा और देदला निवासी दीवान डामोर भी मौजूद रहे।
सात साल बाद फिर अपनी धार्मिक परंपराओं से जुड़े
ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ परिवारों ने करीब सात साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था, जबकि कुछ इससे भी पहले ईसाई धर्म से जुड़ चुके थे। अपनी पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से दोबारा जुड़ने की इच्छा के चलते उन्होंने हिंदू धर्म में लौटने का निर्णय लिया।
इसी महीने छह परिवारों के 27 लोगों ने की थी वापसी
सेमलिया देदला से पहले मेघनगर विकासखंड के मांडली गांव में भी इसी तरह का धार्मिक आयोजन हुआ था।
यहां छह परिवारों के 27 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था।
सालभर में 250 लोगों की घर वापसी का लक्ष्य
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के मुताबिक, जिले में घर वापसी अभियान के तहत सालभर में करीब 250 लोगों को दोबारा सनातन धर्म से जोड़ने की योजना है।
नवंबर में दो अलग-अलग गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक 32 लोग हिंदू धर्म में वापसी कर चुके हैं।
संबंधित समाचार

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!