खबर
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए: जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 4:04 pm
शेयर करें:
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस काम को करने की सरकार से तनख्वाह ली जाती है, उसी काम को करने के एवज में सरकारी विभागों में बैठे कारकूनों द्वारा रिश्वतखोरी की जाती है। ऐसा ही एक कारकून लोकायुक्त विभाग के जाल में फंस गया। आरोपी सांवेर एसडीएम कार्यालय का बाबू है। उसके खिलाफ एक किसान ने लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय को लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि बाबू उनकी पैतृक जमीन का सीमांकन करने और अवैध कब्जे हटवाने के ढाई लाख रुपए मांग रहा है।

रुपए नहीं देने के चलते सालभर से मामला उधर में लटकाए हुए है। किसान ने रिश्वत की मांग करने संबंधी रिकॉर्डिंग भी एसपी को दी थी। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

देपालपुर तहसील के ग्राम उजालिया निवासी राहुल पिता रतनलाल कुमावत ने 2 सितंबर 2026 को इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। राहुल की सांवेर तहसील के ग्राम हरियाखेड़ी में खसरा नंबर 129/1/1/1 की 1.368 हेक्टेयर पुश्तैनी जमीन है। पिता के निधन के बाद जमीन उनकी मां कमलाबाई कुमावत के नाम पर है।

सालभर नहीं हुई सुनवाई, बाबू मांग रहा था रुपए
राहुल ने जमीन का सही सीमांकन करवाने और अवैध कब्जे हटवाने के लिए एक साल पहले आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते 31 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे राहुल सांवेर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात बाबू मनीष से हुई।

आरोप है कि मनीष ने सीमांकन की कार्रवाई करवाने के एवज में ढाई लाख रुपए की रिश्वत मांगी। नहीं देने पर बाबू ने किसान का काम करने के बजाय मामले को सालभर अधर में लटकाए रखा। दोबारा रुपयों की मांग करने पर किसान ने बाबू की घूस मांगने संबंधी रिकॉर्डिंग कर ली।

सत्यापन में खुली पोल, भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज- मय रिकॉर्डिंग शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय ने उसका सत्यापन कराया।

रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने और साक्ष्यों के आधार पर 27 नवंबर को आरोपी मनीष के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7(क) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

एसडीएम कार्यालय में पदस्थ है आरोपी
जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

लोकायुक्त की भनक लगते ही छुट्टी, फिर तबादला
सांवेर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रहे बाबू मनीष श्रीवास्तव करीब डेढ़ साल पहले उज्जैन से इंदौर आए थे। उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि लोकायुक्त में शिकायत पहुंचने की भनक लगते ही मनीष 15 दिन की छुट्टी पर चले गए।

इसके बाद जोड़-तोड़ कर क्षिप्रा तहसील में तबादला करवाने का भी आरोप है। फिलहाल वे वहीं पदस्थ बताए जा रहे हैं।

वेतन 50 हजार तक, ठाट रईसों जैसे
बताया जाता है कि मनीष का मासिक वेतन 50 हजार रुपए से अधिक नहीं है, लेकिन वे इनोवा कार में चलते हैं और निजी ड्राइवर भी रख रखा है।

अब रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद उनकी आलीशान जीवनशैली भी सवालों के घेरे में है।

रिश्वत मांगे तो यहां करें शिकायत
लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर मोती बंगला, एमजी रोड स्थित इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत करें। इसके अलावा दूरभाष नंबर 0731-2533160 और 0731-2430100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

7 minutes ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

16 minutes ago
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी
Top News

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

31 minutes ago
14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा
Top News

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

42 minutes ago
30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे
Top News

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

about 1 hour ago
सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

about 1 hour ago
सियासत की मंडी
Top News

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

about 1 hour ago
एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
Top News

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

about 1 hour ago
पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे
Top News

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार
Top News

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

about 2 hours ago
आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम
Top News

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

about 2 hours ago
दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन
Top News

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

about 2 hours ago
ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या
Top News

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

about 2 hours ago
इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत
Top News

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

about 2 hours ago
बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया
Top News

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

about 2 hours ago
पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी
Top News

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी
Top News

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

about 3 hours ago
BJP विधायक के साले की हत्या
Top News

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!