इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत: दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि दिसंबर तक बढ़ा दी है। इनमें डॉ. आंबेडकर नगर-दानापुर और इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल और इंदौर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में दो के बजाय तीन दिन संचालित होगी।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 10 दिसंबर तक बढ़ाए गए हैं। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 09344 दानापुर-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल 11 दिसंबर तक चलेगी।
मुंबई जाने के लिए सप्ताह में तीन दिन मिलेगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल 28 दिसंबर तक और ट्रेन नंबर 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 29 दिसंबर तक संचालित होगी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों के साप्ताहिक फेरों में भी बढ़ोतरी की है। 30 नवंबर से मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं, एक दिसंबर से इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
समय और ठहराव में नहीं होगा बदलाव
रेलवे के मुताबिक विस्तारित अवधि में ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी। यात्री रेलवे की अधिकृत वेबसाइट और रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से ट्रेनों की वास्तविक स्थिति और समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
संबंधित समाचार

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!