खबर
Top News

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी: बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 3:44 pm
शेयर करें:
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट की गिरफ्तारी का मुद्दा भी पटवारी ने उठाया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सोनिला से पूछा कि उन्होंने हाथ क्यों उठाया तो उन्होंने जवाब दिया कि एक महिला के सीने पर हाथ मारा गया था, इसलिए उन्होंने विरोध किया।

पटवारी ने सवाल किया कि महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने पर महिला कार्यकर्ता को जेल भेजना कहां का न्याय है? उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के साथ अत्याचार होता है तो दूसरी महिला आवाज नहीं उठाएगी तो कौन उठाएगा? कांग्रेस ऐसे मामलों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेगी।

बोले- आज रोकोगे तो कल आएंगे, दुकानें लगवाकर ही लौटेंगे
पटवारी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस व्यापारियों की ब्रिज के नीचे दुकानें लगवाए बिना पीछे नहीं हटेगी। प्रशासन आज रोकेगा तो कल आएंगे, 15 दिन बाद रोकेगा तो फिर आएंगे और एक महीने बाद भी रोकेगा तो दोबारा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है और व्यापारियों की लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 25 साल सत्ता में रहने के बावजूद शहर में व्यवस्थित हॉकर जोन और सब्जी बाजार विकसित नहीं किए गए। मास्टर प्लान के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों में सब्जी विक्रय की व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई? इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि इंदौर की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार जिम्मेदारी से पीछे हट रही है। जहरीले पानी के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की जनता को ट्रैफिक, दूषित पानी और अव्यवस्थाओं की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मालिनी गौड़ और भाजपा नेताओं पर भी साधा निशाना
पटवारी ने भाजपा की वरिष्ठ नेता और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 की विधायक मालिनी गौड़ का नाम लेकर कहा कि लगातार चुनाव जीतने के बाद सत्ता का अहंकार गरीबों की रोजी-रोटी पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा के सांसद, विधायकों और नगर निगम में पार्टी की सत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में हॉकर जोन और व्यवस्थित बाजार तक नहीं बन पाए। उन्होंने इंदौर के जहरीले पानी प्रकरण का उल्लेख करते हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए।

साथ ही शहर में ट्रैफिक की समस्या और भाजपा नेताओं की कथित आर्थिक अनियमितताओं को लेकर भी आरोप लगाए। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को केवल राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की आजीविका की लड़ाई मानकर उठा रही है।

निगम का दावा- 260 दुकानदारों को देंगे जगह, 140 ने शुरू किया कारोबार
दूसरी तरफ नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कि फूटी कोठी मंडी को चंदन नगर चौराहे के पास आईडीए के दो प्लॉट पर स्थानांतरित किया जा रहा है। करीब 260 दुकानदारों को 8 बाय 10 फीट की जगह देने की योजना है। इनमें से 140 से ज्यादा दुकानदार वहां दुकानें लगा चुके हैं।

निगम का कहना है कि नई जगह पर कारोबार शुरू होने के साथ ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ेगी, लेकिन व्यापारियों का तर्क है कि वर्षों से पुराने स्थान पर दुकान लगाने के कारण उनके ग्राहक वहीं आते हैं। नई जगह पर कारोबार जमने में समय लगेगा। इस दौरान परिवार का खर्च और नगर निगम से लिया गया कर्ज कैसे चुकाया जाएगा, यह उनकी बड़ी चिंता है।

ब्रिज के नीचे मंडी या खेल परिसर, आमने-सामने निगम और रहवासी
फूटी कोठी फ्लायओवर के नीचे बने बोगदों में मंडी लगाने की मांग के बीच निगम ने पीपीपी मॉडल पर खेल परिसर विकसित करने के लिए निविदाएं जारी की हैं। इस पर स्थानीय रहवासियों ने भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में एकमात्र पुरानी सब्जी मंडी हटाकर खेल परिसर बनाने की तैयारी की जा रही है,

जबकि आसपास के अन्य ब्रिज के नीचे सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं। रहवासियों को आशंका है कि बोगदों को पार्किंग या अन्य उपयोग में ले लिया जाएगा और मंडी लगाने की संभावना खत्म हो जाएगी। ऐसे में निगम को स्पष्ट करना होगा कि ब्रिज के नीचे की जगह का उपयोग किस काम के लिए होगा और व्यापारियों को स्थायी रूप से कहां बसाया जाएगा।

आज की बैठक पर टिकी निगाहें
अपर आयुक्त आकाश सिंह से चर्चा के बाद तय हुआ कि शनिवार को कांग्रेस और सब्जी व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात करेगा। इसमें ब्रिज के नीचे मंडी लगाने, चंदन नगर में दी गई जगह और एमआर-6 सड़क की प्रस्तावित योजना पर चर्चा होगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि बैठक में समाधान नहीं निकला तो आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, सदाशिव यादव, रीना बौरासी सेतिया, सच सलूजा, शैलेष गर्ग, अरविंद बागड़ी और सोनिला मिमरोट सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब निगम के सामने असली परीक्षा है।

एक तरफ 30 साल से कारोबार कर रहे दुकानदार हैं, दूसरी तरफ यातायात और प्रस्तावित विकास योजनाओं का तर्क। सवाल सिर्फ इतना है कि विकास की कीमत हर बार गरीब दुकानदार ही क्यों चुकाए? निगम ने दुकानें हटाने का फैसला तो कर लिया, लेकिन स्थायी ठिकाना देने की जिम्मेदारी से बचने का रास्ता अब आसान नहीं होगा।

180 जवानों की फौज, पांच थानों का बल और वाटर कैनन तैयार थी; कांग्रेस को रोकने के लिए पुलिस ने की किलेबंदी
फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में कल कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से ही फूटी कोठी चौराहे की ओर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। पांच थानों के पुलिस बल के साथ करीब 180 जवान तैनात रहे। वज्र वाहन, वाटर कैनन और फायर ब्रिगेड भी तैयार रखी गई। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने संभाली।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मार्च लेकर चौराहे की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें करीब 100 मीटर पहले ही रोक दिया। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस से डंडा छीनने का प्रयास भी किया। बाद में पटवारी और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए।

संबंधित समाचार

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

7 minutes ago
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

11 minutes ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

16 minutes ago
14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा
Top News

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

42 minutes ago
30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे
Top News

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

about 1 hour ago
सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

about 1 hour ago
सियासत की मंडी
Top News

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

about 1 hour ago
एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
Top News

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

about 1 hour ago
पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे
Top News

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार
Top News

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

about 2 hours ago
आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम
Top News

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

about 2 hours ago
दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन
Top News

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

about 2 hours ago
ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या
Top News

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

about 2 hours ago
इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत
Top News

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

about 2 hours ago
बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया
Top News

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

about 2 hours ago
पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी
Top News

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी
Top News

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

about 3 hours ago
BJP विधायक के साले की हत्या
Top News

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!