खबर
Top News

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत: सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 2:29 pm
शेयर करें:
हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर एक बार फिर यात्रा के जरिए लोगों के बीच पहुंचने की तैयारी में हैं। नवरात्रि के दौरान उनकी ‘श्री आश्विन नवरात्रि रथ यात्रा’ प्रस्तावित है। बागेश्वर धाम की वेबसाइट पर यात्रा से जुड़ा कार्यक्रम 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक दर्ज है।

पदयात्रा के बजाय इस बार रथ से यात्रा
इस बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पदयात्रा के बजाय रथ के जरिए विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे। प्रस्तावित यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों से होकर करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करने की जानकारी सामने आई है। यात्रा के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं से संवाद भी होगा।

अमानगंज से टीकमगढ़ तक प्रस्तावित रूट
जानकारी के मुताबिक यात्रा की शुरुआत पन्ना जिले के अमानगंज से होने की बात सामने आई है। इसके बाद यात्रा पवई, सागर, दमोह और हटा होते हुए टीकमगढ़ की ओर बढ़ सकती है।

प्रस्तावित रूट में पन्ना, छतरपुर, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिले शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, यात्रा के पूरे रूट और प्रत्येक पड़ाव की अंतिम जानकारी आयोजकों की ओर से जारी किया जाना बाकी है।

साधु-संत भी होंगे यात्रा में शामिल
रथ यात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से साधु-संत, महंत और महात्माओं के शामिल होने की बात कही गई है। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी तैयारी है।

रात में धार्मिक आयोजन और हनुमान चालीसा
यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम वाले स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, हवन और पूजा-अर्चना जैसे आयोजन शामिल हो सकते हैं।

बागेश्वर धाम की वेबसाइट पर फिलहाल 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक का कार्यक्रम दर्ज है। यात्रा का अंतिम रूट, पड़ाव और सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी आयोजकों की ओर से सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

about 8 hours ago
रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा
Top News

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

about 8 hours ago
कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा
Top News

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

about 8 hours ago
ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान
Top News

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

about 9 hours ago
प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें
Top News

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

about 9 hours ago
कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर
Top News

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

about 9 hours ago
ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज
Top News

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

about 9 hours ago
हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
Top News

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

about 9 hours ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान
Top News

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

about 9 hours ago
युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री
Top News

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

about 9 hours ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

about 9 hours ago
वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त
Top News

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

about 9 hours ago
ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

about 10 hours ago
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

about 10 hours ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

about 10 hours ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!