खबर
Top News

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री: वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 4:58 pm
शेयर करें:
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए।

उन्होंने बैठक में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। विजयवर्गीय ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

विजयवर्गीय की बैठक में भौतिक रूप से मौजूदगी नहीं होने के बीच इंदौर की महिला पार्षद संध्या यादव पर उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया।

हालांकि, उनकी अनुपस्थिति का कारण विवाद से जुड़ा है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

संध्या यादव पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय का महिला पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करते हुए वीडियो सामने आया था।

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जताई और विजयवर्गीय से माफी तथा इस्तीफे की मांग की।

विवाद बढ़ने के बाद विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए अपनी टिप्पणी पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि संध्या यादव उनकी बेटी जैसी हैं और उन्होंने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत संदर्भ में पेश किया गया।

संध्या यादव ने भी किया बचाव

मामले में नया मोड़ तब आया जब पार्षद संध्या यादव ने खुद कैलाश विजयवर्गीय का बचाव किया। उन्होंने विजयवर्गीय को पिता तुल्य बताया और कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

इससे पहले कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विजयवर्गीय पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेताओं ने उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल उठाते हुए मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की थी।

सोशल मीडिया पर विजयवर्गीय ने दी बैठक की जानकारी
कैबिनेट बैठक के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।

उन्होंने पोस्ट में कहा कि बैठक में प्रदेश के विकास को गति देने और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

वर्चुअल बैठक को विवाद से जोड़कर लगाए जा रहे कयास
विजयवर्गीय के कैबिनेट बैठक में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होने के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुई हैं। इसकी पृष्ठभूमि में महिला पार्षद पर की गई टिप्पणी को लेकर चल रहा विवाद भी है।

हालांकि, कैबिनेट बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होने और विवाद के बीच कोई सीधा संबंध है, इसकी पुष्टि किसी आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल इसे राजनीतिक अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

6 minutes ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

9 minutes ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

15 minutes ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

25 minutes ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

37 minutes ago
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

39 minutes ago
जिम से लौटते समय छात्र पर हमला
Top News

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

about 1 hour ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

about 1 hour ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

about 1 hour ago
कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

about 1 hour ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

about 2 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

about 2 hours ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

about 2 hours ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

about 2 hours ago
देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Top News

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण
Top News

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

about 2 hours ago
पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज
Top News

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

about 2 hours ago
70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!