राजस्व कार्यों के मोर्चे पर फिसड्डी ये शहर: सीएम हेल्पलाइन में भी बुरी हो गई हालत; कार्यप्रणाली पर सवाल के बाद कलेक्टर के तीखे तेवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्व कार्यों के मोर्चे पर इंदौर जिला प्रशासन की स्थिति चिंताजनक सामने आई है। मूल नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे अहम प्रकरणों में निराकरण का प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम है। वहीं मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली सीएम हेल्पलाइन में अप्रैल में ‘ए’ ग्रेड पर रहा जिला मई में सीधे ‘डी’ ग्रेड पर पहुंच गया है।
राजस्व कार्यों की समीक्षा
बुधवार शाम कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम और तहसीलदारों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सामने आए आंकड़ों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
कलेक्टर को अधिकारियों को सख्त लहजे में काम के प्रति गंभीर होने और पटवारियों पर नियंत्रण रखने की हिदायत देनी पड़ी। गौरतलब है कि इंदौर में डिप्टी कलेक्टर से लेकर तहसीलदारों तक पर्याप्त अमला तैनात है। प्रोटोकॉल ड्यूटी के लिए अलग व्यवस्था होने के बावजूद राजस्व कार्यों में ढिलाई सामने आ रही है।
राजस्व प्रकरणों का हाल
अविवादित नामांतरण: 16,480 मामलों में से 8,571 का निराकरण, यानी करीब 50%। विवादित नामांतरण: 748 में से 323 मामले निपटे, मात्र 43%। अविवादित बंटवारा: 782 में से सिर्फ 176 प्रकरण निस्तारित, 27.51%। विवादित बंटवारा: 22 में से 7 मामलों का निराकरण, लगभग 32%। सीमांकन: 6,396 में से 2,868 मामले पूरे, करीब 45%।
ये अधिकारी सबसे पीछे
अविवादित नामांतरण में हातोद के आगरा सर्कल, देपालपुर, कनाडिया, गौतमपुरा सर्कल और बिचौली हप्सी के नायब तहसीलदार निचले पायदान पर हैं। विवादित नामांतरण में कनाडिया तहसील, आगरा सर्कल (हातोद), हातोद, कनाडिया के तहसीलदार और महू तहसील का प्रदर्शन कमजोर रहा।
अविवादित बंटवारे में कनाडिया व महू के तहसीलदार और हातोद की कोर्ट सबसे पीछे है। सीमांकन कार्यों में खुड़ैल, आगरा सर्कल और कनाडिया क्षेत्र के अधिकारी पिछड़ते नजर आए।
सीएम हेल्पलाइन में गिरावट
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली सीएम हेल्पलाइन में भी जिले की स्थिति खराब हो गई है। अप्रैल में ‘ए’ ग्रेड पर रहा इंदौर मई में सीधे ‘डी’ ग्रेड पर पहुंच गया। मई में 1,210 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 44% का निराकरण हो पाया। इसी के चलते प्रदेश स्तर पर इंदौर 30वें स्थान पर खिसक गया।
लोक सेवा गारंटी भी प्रभावित
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में सेवाएं देना अनिवार्य है और देरी पर पेनल्टी का प्रावधान है। इसके बावजूद मई में 527 नामांतरण आवेदन ऐसे हैं, जिनकी समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। सीमांकन के 725 प्रकरण भी समय-सीमा के बाहर लंबित हैं।
नियमों के अनुसार इन मामलों में संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना लगना चाहिए, लेकिन अब तक ऐसी कार्रवाई सामने नहीं आई है। राजस्व विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली और सीएम हेल्पलाइन में गिरते प्रदर्शन ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि समीक्षा बैठक के बाद हालात में कितना सुधार आता है।
संबंधित समाचार

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!