संदिग्ध ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत: मैदान में मिला शव; पास से सिरिंज और दवाइयां बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कोलार क्षेत्र में संदिग्ध ड्रग ओवरडोज का एक मामला सामने आया है। 28 वर्षीय युवक का शव सोमवार सुबह उसके घर के पास एक मैदान में मिला। मृतक के शरीर पर इंजेक्शन लगाने के निशान मिले हैं, जबकि घटनास्थल से सिरिंज और एविल की गोलियों का पत्ता भी बरामद हुआ है। पुलिस प्रारंभिक जांच में ओवरडोज को मौत की संभावित वजह मान रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
रात में नशा कर मैदान में सो गया, सुबह मिला शव
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान ओम नगर निवासी अक्षय काकोड़िया (28) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि वह पिछले करीब छह महीने से इंजेक्शन के जरिए नशा करने का आदी हो गया था। रविवार रात भी वह घर के पास मैदान में गया था, जहां नशा करने के बाद सो गया। सोमवार सुबह उसका शव वहीं पड़ा मिला।
शव के पास मिली सिरिंज और दवा
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सिरिंज और एविल की गोलियों का पत्ता बरामद किया। युवक के शरीर पर इंजेक्शन के कई निशान भी मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजन का दावा- जेल से लौटने के बाद बढ़ी नशे की लत
परिजन का आरोप है कि हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में रहने के दौरान अक्षय का ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थैरेपी (ओएसटी) के तहत उपचार शुरू किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह कथित तौर पर उसी दवा में एविल मिलाकर इंजेक्शन के जरिए नशा करने लगा। परिजन का कहना है कि रविवार रात भी उसने यही मिश्रण लिया था, जिससे ओवरडोज होने की आशंका है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!