वीडियो देखिए,छात्रों ने भरी हुंकार: छात्रवृत्ति और आवास की मांग को लेकर सीजेपी ने किया प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छात्रवृत्ति, आवास सुविधा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले इंदौर के भंवरकुआ चौराहे पर टंट्या भील प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। सुबह से ही सैकड़ों छात्र धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन देर तक कोई प्रशासनिक अधिकारी आंदोलनकारियों से चर्चा करने नहीं पहुंचा।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण बड़ी संख्या में छात्रों को कॉलेजों से बाहर किया जा रहा है। उन्हें न तो छात्रवृत्ति का लाभ मिल रहा है और न ही आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि सरकार उनके भविष्य और शिक्षा के अधिकार के साथ खिलवाड़ कर रही है।
युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि, सरकार हमारे बच्चों के मुंह का निवाला छीन रही है। युवाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
नीट पेपर मामले में सरकार को घेरा
आंदोलन के दौरान छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार को घेरा और पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। वक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन में केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों से भी छात्र शामिल हुए। बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल आंदोलन जारी है और प्रदर्शनकारी सरकार से सकारात्मक निर्णय की मांग पर अड़े हुए हैं।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!