खबर
Top News

हाइवा हादसे पर बवाल: पांच युवकों के शव रखकर किया नेशनल हाईवे जाम; परिजन का आरोप सड़क हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 10:04 pm
शेयर करें:
हाइवा हादसे पर बवाल

खुलासा फर्स्ट,जबलपुर।
जबलपुर-नरसिंहपुर सीमा पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सोमवार को पावला गांव में हालात तनावपूर्ण हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले पांच युवकों के परिजन और ग्रामीणों ने भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को महज सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

18 घंटे बाद भी नहीं मिला हाइवा, भड़के परिजन
ग्रामीणों और परिजन का आरोप था कि घटना के करीब 18 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार हाइवा और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी। इसी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

तीन घंटे तक ठप रहा भोपाल-जबलपुर हाईवे
प्रदर्शन के कारण भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

अफसरों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने परिजन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए तथा निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया। शाम को पांचों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे में पांच युवकों की गई जान
इस दर्दनाक घटना में राजेंद्र पटेल (30), वीरेंद्र लोधी (20), राजपाल लोधी (21), जयपाल लोधी (30) और नीरज लोधी (20) की मौत हो चुकी है। वहीं, अन्य घायल युवकों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस बोली- हर पहलू से होगी जांच
सुआतला थाना पुलिस का कहना है कि फरार हाइवा और उसके चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की सड़क दुर्घटना और हत्या, दोनों पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर
Top News

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

5 minutes ago
‘लेडी अघोरी’ के  पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए
Top News

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

10 minutes ago
3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’
Top News

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

11 minutes ago
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
Top News

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

12 minutes ago
महिला को पीटा, गाल पर काटा
Top News

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

16 minutes ago
सीआईएसएफ-डीएफआई में करार
Top News

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

23 minutes ago
बीओआई में 45 लाख का गबन
Top News

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

29 minutes ago
पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू
Top News

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

32 minutes ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

35 minutes ago
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Top News

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

44 minutes ago
केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
Top News

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

about 1 hour ago
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

about 1 hour ago
जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल
Top News

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

about 1 hour ago
पुलिस का मीत बना मनमीत
Top News

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

about 1 hour ago
भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास
Top News

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

about 2 hours ago
लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार
Top News

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

about 2 hours ago
पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे
Top News

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

about 2 hours ago
एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

about 2 hours ago
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!