हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई: सीजेपी का सरकार पर हमला; अभिजीत दीपके बोले- सरकार और छात्रों का खून बहाना चाहती है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर भी लाठीचार्ज किया।
20 छात्रों की जान के बाद भी सरकार नहीं चेती
अभिजीत दीपके ने कहा कि, "यह सरकार 20 नीट छात्रों की जान जाने के बाद भी संतुष्ट नहीं है। अब वह और बच्चों का खून बहाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों पर भी लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
महिला प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का आरोप
दीपके ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाईं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सरकार पर "गुंडागर्दी" का आरोप लगाया।
केरल हाउस के सामने धरना
सीजेपी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अब भी जंतर-मंतर के पास केरल हाउस के सामने धरने पर बैठे हैं। पार्टी ने कहा कि उनका शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा।
सीजेपी का सरकार पर हमला
सीजेपी ने मीडिया पोस्ट पर लिखा "हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई। हमने किताब उठाई, उन्होंने आंसू गैस चलाई। हमने संविधान दिखाया, उन्होंने तानाशाही दिखाई।" सीजेपी ने आरोप लगाया कि संसद के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताया।
पुलिस ने कहा कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए की कार्रवाई
इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं, कुछ आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से तथ्यात्मक स्थिति भी स्पष्ट की गई है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!