50 लाख की ड्रग्स तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: फरार बाबू सिंधी पुलिस के शिकंजे में; अब पूरे नेटवर्क से होगी पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मंदसौर पुलिस ने 50 लाख रुपये से अधिक की एमडी ड्रग्स और अफीम तस्करी के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार आरोपी परमानंद उर्फ बाबू सिंधी (53) को गिरफ्तार कर लिया है। बाबू सिंधी जनकूपुरा स्थित कोलगर गली का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अब पुलिस उससे पूरे तस्करी नेटवर्क और उसके अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ करेगी।
7 मई को हुआ था बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा
मामले का खुलासा 7 मई 2026 को हुआ था, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से इमरान उर्फ बंटी पठान निवासी दावतखेड़ी को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से करीब 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 500 ग्राम अफीम बरामद हुई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपए से अधिक आंकी गई थी।
पानी की मोटर में छिपाकर ले जा रहा था ड्रग्स
आरोपी इमरान ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए मादक पदार्थों को पानी की विद्युत मोटर के भीतर बेहद शातिर तरीके से छिपा रखा था। पुलिस ने मोटर खोलकर ड्रग्स बरामद की थी। मौके से स्कूटी, मोबाइल फोन और विद्युत मोटर भी जब्त की गई थी।
पूछताछ में खुली पूरे गिरोह की परतें
पुलिस रिमांड के दौरान इमरान से हुई पूछताछ में इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महावीर चौहान, सादिक गढ़वी, सलमान, शाकिर उर्फ चेला और असलम हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
लंबे समय से फरार था बाबू सिंधी
पुलिस के अनुसार, परमानंद उर्फ बाबू सिंधी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ था और लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ेगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाबू सिंधी से पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, ड्रग्स की सप्लाई कहां से होती थी और किन राज्यों तक इसका नेटवर्क फैला हुआ है। साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!