यूपीआई पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज: सरकार ने किया साफ; आम यूजर्स के लिए हमेशा फ्री रहेगा डिजिटल भुगतान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
यूपीआई पेमेंट को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। यूपीआई से पैसे भेजने या भुगतान करने वाले आम यूजर्स से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार के मुताबिक पर्सन-टू-पर्सन (पी2पी) यूपीआई ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेंगे।
दरअसल, लोकसभा में टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पास होने के बाद यूपीआई पेमेंट पर शुल्क लगने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। बिल में बैंकों को कुछ मर्चेंट लेनदेन पर फीस लेने की अनुमति से जुड़े प्रावधान का जिक्र है। इसके बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या अब यूपीआई से भुगतान करने पर चार्ज देना पड़ेगा।
आम यूजर्स के लिए यूपीआई फ्री रहेगा
वित्त मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया कि यूपीआई के जरिए पेमेंट करने वाले यूजर्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। खासतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच होने वाले सभी पी2पी लेनदेन मुफ्त रहेंगे।
कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर ही एमडीआर की संभावना
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू किया जाता है, तो इसका दायरा सीमित रहेगा। यह केवल तय सीमा से अधिक वाले कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर ही लागू हो सकता है।
सरकार के मुताबिक, ऐसी स्थिति में भी एमडीआर की दर कम रखी जाएगी और डेबिट-क्रेडिट कार्ड से होने वाले लेनदेन पर लागू एमडीआरकी तुलना में काफी कम होगी।
सीधी बात: यूपीआई इस्तेमाल करने वालों को राहत
यानी फिलहाल यूपीआई से पैसे भेजने, लेने या सामान्य भुगतान करने वाले लोगों की जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। यूपीआई की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल मुफ्त पी2पी भुगतान की सुविधा जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!