खबर
Top News

राशन और बच्चों की फीस को लेकर होता था विवाद: हत्या के पहले दिनभर पीता रहा शराब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 2:46 pm
शेयर करें:
राशन और बच्चों की फीस को लेकर होता था विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया के झलारिया गांव में पत्नी और बेटी की हत्या तथा आठ साल के मासूम बेटे को तालाब में फेंकने के मामले की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं वारदात के पीछे का घरेलू तनाव और शराब का नशा सामने आ रहा है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर सुनील चौहान घटना वाले दिन बायपास स्थित शराब दुकान पर दिनभर शराब पीता रहा।नशा उतरता तो फिर शराब लेने पहुंच जाता।

दूसरी ओर घर में पत्नी अनिता राशन, बच्चों की स्कूल फीस और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर उसे लगातार टोकती थी और शराब छोड़कर जिम्मेदारी निभाने की बात कहती थी। इन्हीं बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ते रहे। पुलिस के मुताबिक इसी तनाव के बीच सुनील पत्नी के चरित्र पर भी शक करने लगा और विवाद गहराता गया।

वारदात के बाद पुलिस को आरोपी के घर से मिली पॉकेट डायरी ने जांच को नया मोड़ दिया है। डायरी के पांच पन्नों में सुनील ने पत्नी से विवाद, उसके चरित्र को लेकर अपने आरोप और परिवार को खत्म करने जैसी बातें लिखी हैं। पूछताछ में वह हत्या की साजिश पहले से रचने की बात भी कह रहा है।

पुलिस इन दावों और डायरी में लिखी बातों की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब दो महीने से अनिता और सुनील के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

अनिता घर के राशन और बच्चों की स्कूल फीस समेत दूसरी जरूरतों को लेकर सुनील को जिम्मेदारी निभाने के लिए कहती थी। वह शराब पीने से भी रोकती थी। आरोप है कि कई बार विवाद इतना बढ़ा कि सुनील ने अनिता के साथ मारपीट की और पड़ोसियों को हस्तक्षेप कर उसे बचाना पड़ा।

शराब ने बिगाड़ी नौकरी, घर का बजट भी चरमराया
पुलिस के मुताबिक सुनील एक महिला के यहां ड्राइवर था। आरोप है कि वह कई बार शराब के नशे में काम पर पहुंचता था, जिसके चलते उसे डाटकर घर भेज दिया जाता और वेतन भी काट लिया जाता था।

घर की आर्थिक जरूरतें पूरी नहीं होने से अनिता को कई बार दूसरे इंतजाम से राशन और जरूरी सामान जुटाना पड़ता था। पुलिस के अनुसार इसी स्थिति को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शराब पर पैसा खर्च करने और घर की जरूरतें पूरी नहीं करने को लेकर अनिता सुनील से नाराज रहती थी।

जब वह किसी तरह पैसों का इंतजाम कर घर चलाती तो सुनील उसके चरित्र पर शक करने लगता था। कहासुनी के दौरान वह पत्नी के चरित्र को लेकर सवाल करता और विवाद और भड़क जाता था।

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन सुनील बायपास स्थित शराब दुकान पर दिनभर शराब पीता रहा। नशा कुछ कम होता तो वह दोबारा शराब पीने पहुंच जाता। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को वारदात से पहले की उसकी मानसिक स्थिति और घटनाओं की कड़ी से जोड़कर जांच रही है।

डायरी में लिखा- 5 साल पहले से रची थी हत्या की साजिश
आरोपी ने पूछताछ में दावा किया है कि उसने पत्नी की हत्या की साजिश करीब पांच साल पहले ही रच ली थी। हालांकि, पुलिस इस दावे का सत्यापन कर रही है। घर से मिली डायरी के पांच पन्नों में उसने शादी के बाद से पत्नी से विवाद, कथित चरित्र संबंधी संदेह और खुद को लगातार परेशान किए जाने की बातें लिखी हैं।

उसने पत्नी के मायके पक्ष पर भी उसका साथ देने के आरोप लगाए हैं। रिमांड पर चल रहे सुनील की पुलिस ने लॉकअप में 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी है।

घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
एसीपी खजराना आशीष पटेल के मुताबिक पुलिस हत्या की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मायके वालों के अनिता के शव का दाह संस्कार करने से इनकार करने पर अंतत: ससुराल पक्ष ने दोनों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी संभाली।

बेटे अजय ने मुखाग्नि दी। फिलहाल वह अपने दादा-दादी के पास रह रहा है, जहां उसकी बड़ी बहन पहले से रह रही है। पुलिस का कहना है कि डायरी और बच्चे के बयान सहित अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

24 minutes ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

27 minutes ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

32 minutes ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

41 minutes ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

43 minutes ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 1 hour ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 1 hour ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 1 hour ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 1 hour ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 1 hour ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 1 hour ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 1 hour ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 1 hour ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 1 hour ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 2 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 2 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 2 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 2 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!