खबर
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम: गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 4:04 pm
शेयर करें:
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम

जांघ में चाकू लगने से कटी नस, अधिक खून बहने से इलाज के दौरान मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आने और ओवरटेक करने की बात को लेकर दो बाइक पर सवार युवकों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

जांघ में चाकू लगने से उसकी नस कट गई और भारी रक्तस्राव हो गया। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को अब हत्या में तब्दील कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी जोन-1 सुमित केरकेट्टा के मुताबिक घटना परसों रात करीब 11 से 12 बजे के बीच कोहिनूर कॉलोनी से मूसाखेड़ी सर्विस रोड के बीच की है। शिवांश पिता संजय बरोड़िया अपने दोस्त अमित उर्फ दीपक और लकी पिता बालकिशन के साथ एक बाइक पर जा रहा था।

इसी दौरान दूसरी बाइक पर सुमित पिता राजू राठौर, दीपक पिता राजेश मीणा और सिमोन पिता अमित मसीह वहां पहुंचे। रॉन्ग साइड से आने और ओवरटेक करने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर आरोपी सुमित ने धारदार हथियार निकालकर शिवांश की जांघ पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के तुरंत बाद शिवांश के दोस्तों ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

जहां जांघ में गंभीर चोट लगने से उसकी नस कट गई थी। काफी रक्तस्राव हुआ था, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने सुमित, दीपक और सिमोन को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया है। वहीं कल रात शिवांश की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

नशे में होने की भी जानकारी
पुलिस आरोपियों से विवाद और हमले की वजह को लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, सूत्रों के अनुसार वारदात के समय आरोपी नशे में थे। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

15 दिन में दूसरी हत्या आजाद नगर थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन के भीतर हत्या की यह दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले गणेश चतुर्थी के दिन डीजे पर नाचने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया था।

गंभीर रूप से घायल युवक की बाद में मौत हो गई थी। अब गाड़ी टकराने और रॉन्ग साइड से आने के विवाद में शिवांश की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

संबंधित समाचार

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

7 minutes ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

8 minutes ago
40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार
Top News

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

25 minutes ago
सांसद के बयान पर विवाद
Top News

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

28 minutes ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

29 minutes ago
दो हादसों में 2 लोगों की मौत
Top News

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

37 minutes ago
आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
Top News

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

about 1 hour ago
नामांतरण के मांगे 2 लाख
Top News

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

about 1 hour ago
कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम
Top News

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

about 1 hour ago
हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा
Top News

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

about 1 hour ago
इस राज्य के सीएम बोले
Top News

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

about 1 hour ago
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष
Top News

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

about 1 hour ago
पहले सीट बेल्ट का संदेश
Top News

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

about 1 hour ago
नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक
Top News

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

about 2 hours ago
एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

about 2 hours ago
बिजली देगी झटका
Top News

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

about 2 hours ago
भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन
Top News

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

about 2 hours ago
आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा
Top News

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

about 2 hours ago
13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी
Top News

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!