रंजिश का जख्म: दो साल पुरानी दुश्मनी और कोर्ट की गवाही ने बहा दिया खून
KHULASA FIRST
संवाददाता

कहीं समझौते का दबाव, कहीं बयान बदलने की धमकी; नहीं माने तो निकले चाकू
दो थाना क्षेत्रों की वारदातों ने खोली बदले की खतरनाक मानसिकता की परतें
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुराने झगड़े कभी-कभी सिर्फ विवाद नहीं रहते, बल्कि बदले की ऐसी आग बन जाते हैं, जो मौका मिलते ही हिंसा में बदल जाती है। शहर में सामने आए दो अलग-अलग चाकूबाजी के मामलों ने यही कहानी बयां की है।
एक मामले में दो साल पुरानी रंजिश के चलते घर पहुंचकर हमला किया गया, जबकि दूसरे मामले में कोर्ट में गवाही बदलने और राजीनामा करने का दबाव बनाया गया। दोनों मामलों में विरोध करने पर चाकू चले और लोग अस्पताल पहुंच गए।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर निवासी प्रदीप राजोरे (28) के लिए दो साल पुराना विवाद फिर जानलेवा साबित हुआ। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसका करीब दो वर्ष पहले लखन खोरे से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत खजराना थाने में भी दर्ज कराई गई थी।
फरियादी के अनुसार, रात में लखन खोरे अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। पहले गाली-गलौज शुरू हुई, फिर पुराने मामले को लेकर बहस बढ़ गई। जब प्रदीप और उसके भाई विकास राजोरे ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इसी दौरान लखन ने चाकू निकाल लिया और विकास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विकास के पेट, पीठ और जांघ पर कई वार किए गए। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रदीप को भी सिर में चोट आई। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
गंभीर रूप से घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि पुराने मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा था और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा।
पर्दे के पीछे: अदालत में गवाही बदलो, नहीं तो अंजाम भुगतो
दूसरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है, जहां नई बस्ती भागीरथपुरा निवासी रवि विश्वकर्मा को पुराने मामले में गवाही बदलने का दबाव झेलना पड़ा। रवि के मुताबिक, वह रात करीब साढ़े दस बजे बाबू मार्केट में अपनी कार लेने पहुंचा था।
इसी दौरान विकाश यादव, गोलू शर्मा, बबुआ यादव और अम्मू खटीक वहां पहुंचे और उससे पुराने मामले में कोर्ट में बयान बदलने तथा राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने लगे।रवि ने जब साफ इंकार कर दिया तो विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि विकाश यादव ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। वहीं उसके साथियों ने रवि की कार के कांच फोड़ दिए और वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!