खबर
Top News

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश: महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 5:52 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट/गोंदिया।
पति के कथित प्रेम संबंधों से नाराज पत्नी ने उसकी महिला मित्र को रास्ते से हटाने के लिए 13 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दे दी। वारदात को अंजाम देने के लिए पति की कार में लगे GPS का सहारा लिया गया। कार की लाइव लोकेशन के जरिए हमलावरों ने महिला का पीछा किया और सुनसान जंगल में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

मध्यप्रदेश के बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सनसनी फैलाने वाले एयर होस्टेस वर्षा तूरकर हत्याकांड का गोंदिया पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस जांच के अनुसार, हत्या की साजिश वर्षा के दोस्त नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल ने रची थी। पुलिस ने मोना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दीपावली मनाने मायके आई थी वर्षा, 14 नवंबर को हुई हत्या
पुणे निवासी 35 वर्षीय वर्षा तूरकर एयर होस्टेस थीं। दीपावली के अवसर पर वह बालाघाट जिले के खैरलांजी स्थित अपने मायके आई हुई थीं। 14 नवंबर को वर्षा अपने दोस्त नितेश अग्रवाल के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया से तिरोड़ा गई थीं।

वहां से लौटते समय बोंद्रानी गांव के शिव मंदिर के समीप सुनसान जंगल में तीन हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने वर्षा पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पति के प्रेम प्रसंग का शक बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल को अपने पति और वर्षा के बीच प्रेम संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर वह नाराज थी।

पुलिस के मुताबिक, मोना ने वर्षा की हत्या की साजिश रची और अपने परिचित कुणाल कुंभलकर के माध्यम से शाहरुख पठान से संपर्क किया। हत्या के लिए 13 लाख रुपए की सुपारी तय की गई। इसके बाद आरोपियों ने वर्षा की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

पत्नी के नाम थी कार, मोबाइल पर देखती रही लाइव लोकेशन
हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात कार में लगे GPS का इस्तेमाल सामने आना है। पुलिस के अनुसार, नितेश जिस कार से वर्षा के साथ गया था, वह उसकी पत्नी मोना के नाम पर पंजीकृत थी। कार में GPS लगा हुआ था, जिसकी लाइव लोकेशन मोबाइल ऐप के जरिए देखी जा सकती थी।

आरोप है कि मोना ने इसी तकनीक का इस्तेमाल कर कार की लोकेशन हमलावरों तक पहुंचाई। आरोपी लगातार कार की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। जब नितेश और वर्षा बोंद्रानी के जंगल के पास पहुंचे, तो लोकेशन के आधार पर उनका पीछा कर रहे हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस तकनीकी साक्ष्य को हत्या की साजिश की महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है।

200 कैमरों के फुटेज खंगाले, छह टीमों ने सुलझाई गुत्थी
एयर होस्टेस की हत्या के बाद गोंदिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गोंदिया लोकल क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीमें गठित कीं। जांच के दौरान करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल की गई।

जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस हत्या की साजिश से जुड़े आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद मोना अग्रवाल, कुणाल कुंभलकर, शाहरुख पठान और इमरान शेख को गिरफ्तार कर लिया गया।

दो आरोपी फरार, सुपारी की रकम का हिसाब तलाश रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में शामिल नलेन उर्फ नायलन शेख और कृष राउत अभी फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या के लिए तय की गई 13 लाख रुपए की सुपारी में कितनी रकम का भुगतान हुआ और साजिश में किस आरोपी की क्या भूमिका रही।

पुलिस हत्या की योजना तैयार करने से लेकर हमलावरों को लोकेशन उपलब्ध कराने और वारदात को अंजाम देने तक की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

GPS की लोकेशन बनी जांच की अहम कड़ी
इस हत्याकांड में GPS तकनीक का कथित दुरुपयोग जांच का महत्वपूर्ण पहलू बनकर सामने आया है। जिस तकनीक का उपयोग वाहन की सुरक्षा और लोकेशन की जानकारी के लिए किया जाता है, उसी के जरिए आरोपियों ने महिला तक पहुंचने की योजना बनाई।

पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दो फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

संबंधित समाचार

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

3 minutes ago
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़
Top News

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

13 minutes ago
नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक
Top News

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

22 minutes ago
ATS की बड़ी कार्रवाई
Top News

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

39 minutes ago
वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत
Top News

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

about 1 hour ago
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम
Madhya Pradesh

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

about 1 hour ago
व्यापारी से लाखों की लूट
Top News

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

about 1 hour ago
शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत
Top News

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

about 1 hour ago
नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत
Top News

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप
Top News

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

about 2 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

about 2 hours ago
भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार
Top News

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

about 2 hours ago
चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है
Top News

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

about 2 hours ago
नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे
Top News

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

about 2 hours ago
एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज
Top News

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

about 3 hours ago
मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत...  निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा
Top News

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

about 3 hours ago
वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की
Top News

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

about 3 hours ago
शराब तस्करी का खुलासा
Top News

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!