लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
हनुमानगढ़ वृत्त के नायब तहसीलदार कार्यालय में पदस्थ लिपिक भूपेंद्र सिंह चौहान को गुरुवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
जमीन के आदेश को रुकवाने के लिए मांगी रिश्वत
आरोप है कि लिपिक ने कलेक्टर के जमीन संबंधी आदेश के क्रियान्वयन को रुकवाने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और पहली किस्त लेते ही आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
मांगे थे 15 हजार
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता हीरालाल कोल (57), निवासी देवरछ खड़डी ने 18 नवंबर को लोकायुक्त कार्यालय रीवा पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि रामपुर नैकिन तहसील के हनुमानगढ़ वृत्त में पदस्थ लिपिक भूपेंद्र सिंह चौहान कलेक्टर के जमीन संबंधी आदेश के क्रियान्वयन को रुकवाने के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिश्वत की मांग के कारण वह परेशान था। इसके बाद उसने लोकायुक्त पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।
शिकायत का सत्यापन कराया, फिर बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस संभाग रीवा ने रिश्वत मांगने के आरोप का सत्यापन कराया। पुलिस के अनुसार, सत्यापन में शिकायत सही पाई गई।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए पूरी योजना तैयार की गई और शिकायतकर्ता को निर्धारित राशि के साथ भेजा गया।
पहली किस्त के 10 हजार लेते ही लोकायुक्त ने पकड़ा
गुरुवार, 19 नवंबर को उप तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की टीम पहले से तैनात थी। योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता हीरालाल कोल आरोपी लिपिक के पास पहुंचा।
जैसे ही लिपिक भूपेंद्र सिंह चौहान ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
टीम ने रिश्वत की राशि जब्त कर मौके पर आवश्यक कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दो निरीक्षकों के नेतृत्व में हुई ट्रैप कार्रवाई
लोकायुक्त की इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक एस. राम मरावी और निरीक्षक संदीप सिंह भदोरिया ने किया।
रीवा लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
आरोपी लिपिक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!