नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक: मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्लॉट खरीदने के लिए पूरी रकम चुकाई, रजिस्ट्री कराई तो कॉलोनाइजर ने नंबर बदल दिया और जब कब्जा लेने की बारी आई तो जमीन का आकार ही आधा रह गया। अब जिस प्लॉट को खरीदार अपना बता रहा है, वहां पहुंचने का रास्ता तक नहीं बचा है। यह पूरा मामला पिपलियाहाना स्थित बृजेश्वरी हाउसिंग सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का है। यहां ज्योति राठी के साथ प्लॉट नंबरों की ऐसी हेराफेरी हुई कि तीन दशक बाद भी परिवार अपनी जमीन के लिए भटक रहा है।
आरोप है कि कॉलोनाइजर नितिन अग्रवाल ने 30 बाय 50 फीट के प्लॉट नंबर 182 का सौदा किया, लेकिन रसीदों और रजिस्ट्री में नंबर बदलकर 182-ए कर दिया। बाद में इसी नंबर के प्लॉट का नक्शा पास कराया तो जमीन का रकबा करीब 1500 वर्गफीट से कम हो गया। अब आसपास के प्लॉट मालिकों की बाउंड्रीवॉल बनने से रास्ता भी बंद हो गया है। राठी परिवार ने इस मामले में क्राइम ब्रांच में शिकायत की है।
करीब तीन दशक पहले बृजेश्वरी हाउसिंग सोसायटी द्वारा पिपलियाहाना में बृजमोहिनी कॉलोनी काटी थी। कॉलोनी नितिन अग्रवाल ने ही काटी थी। कॉलोनी में ज्योति राठी ने 30 बाय 50 का प्लॉट नंबर 182 खरीदा था, लेकिन जब रुपए जमा करने जाते थे तो उसने कुछ रसीदों में प्लॉट नंबर में हेरफेर कर उसे 182-ए कर दिया, बाद में रजिस्ट्री कराते समय भी नितिन अग्रवाल ने खेल करते हुए उसका नंबर 182-ए कर दिया। बाद में पता चला कि नितिन अग्रवाल ने 182 नंबर का प्लॉट किसी और को बेच दिया था। वहीं, कॉलोनी में 182-ए नंबर का कोई प्लॉट ही नहीं है। जब ये बात ज्योति राठी की तरफ से उनके भतीजे कनक राठी ने नितिन अग्रवाल को बताई तो पहले तो वह टालने लगा। बाद में दबाव बनाने पर कहा कि मैं आपको दूसरा कोई प्लॉट देकर एडजस्ट कर दूंगा।
सौदा किया प्लॉट नंबर 182 का और रजिस्ट्री कर दी 182-ए की
खरीदार को जो प्लॉट मिला, उसका साइज भी हो गया कम और आगे पीटीसी की जमीन होने से रास्ता भी हो गया बंद
बगीचे की निकली जमीन
नितिन अग्रवाल ने ऐसा कई प्लॉट धारकों के साथ भी किया था, जिसके चलते किसी को कॉलोनी में खरीदे अपने प्लॉटों पर कब्जा ही नहीं मिला। जिला प्रशासन को लगातार नितिन अग्रवाल के खिलाफ शिकायतें होने लगी। आखिरकार साल 2016 कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर जाकर लोगों को उनके प्लॉटो पर कब्जे दिलवाए गए, लेकिन ज्योति राठी को उनके प्लॉट का कब्जा नहीं मिला, क्योंकि नितिन ने बाद में उन्हें जो जमीन दी थी वह बगीचे की निकली तो कलेक्टर ने इस पर रोक लगा दी। इसके बाद से ही ज्योति राठी के साथ उनका भाई सुनील राठी और बेटा कनक राठी लगातार प्लॉट के लिए नितिन अग्रवाल का तकादा करते आ रहे हैं।
नितिन अग्रवाल ने साल 2023 में जब टीएनसी में नक्शा पास कराया तो जो ड्राइंग बनाकर वहां दी गई उसमें उसने 182-ए नंबर का प्लॉट शो कर दिया। चूंकि इसी नंबर से उसने ज्योति राठी के प्लॉट की रजिस्ट्री भी की थी, इसके चलते मजबूरन राठी परिवार को उक्त प्लॉट को लेना स्वीकार लिया। बाद में ड्राइंग के आधार पर नक्शा पास हुआ तो राठी परिवार को पता चला कि उनके प्लॉट का नंबर एक प्लॉट आगे खिसका दिया, जिसके चलते उनके प्लॉट का साइज 1500 वर्गफीट घटकर आधा हो गया। ज्योति राठी की ओर से उनके भाई सुनील राठी और भतीजा कनक राठी प्लॉट के साइज को लेकर लड़ाई लड़ ही रहे थे कि इस बीच उनके 182-ए नंबर के आसपास के प्लॉट मालिकों ने अपने-अपने प्लॉटों की बाउंड्री वॉल करना शुरू कर दी।
नतीजा ये हुआ कि ज्योति राठी के उक्त प्लॉट पर जाने का रास्ता ही पूरी तरह खत्म हो गया और तो और नितिन अग्रवाल अब प्लॉट नंबर 182-ए के आगे से सड़क जाने की बात कह रहा है, जबकि ऐसा संभव ही नहीं है, क्योंकि वहां से पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की जमीन शुरू होती है। इसके चलते राठी परिवार अधर में अटका हुआ है। कनक राठी के अनुसार प्लॉट नंबर 182-ए की चतुह:सीमा में भी नितिन अग्रवाल ने खेल किया है। उसने उक्त प्लॉट के चारों तरफ वाले प्लॉटों के नंबर न डालते हुए अन्य भूखंड नक्शे में दर्ज किया है। इसी के चलते ज्योति राठी की ओर से कनक राठी ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है।
कॉलोनी में ये भी हैं ड़बड़ियां
चूंकि नियमानुसार जब भी कोई कॉलोनी कटती है तो कॉलोनाइजर को उसमें गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों के लिए प्लॉट रखने होते हैं, लेकिन नितिन अग्रवाल ने ये प्लॉट भी सामान्य प्लॉटों की तरह बेच दिए हैं।
नियमानुसार एक कॉलोनी वाला अपने द्वारा काटी कॉलोनी में अपने परिवार के लोगों को प्लॉट नहीं बेच सकता है, लेकिन नितिन अग्रवाल ने ऐसा भी कर रखा है।
कॉलोनी से ही मास्टर प्लान में प्रस्तावित आरई-2 (रिंग रोड-2) गुजर रही है, जो कि भूरी टेकरी से पीपल्याहाना, बंगाली चौराहा होते हुए नायता मुंडला आरटीओ तक जाना है, इसका भी नितिन अग्रवाल ने अलाइमेंट चेंज कर दिया है, जिसका खामियाजा बाद में प्लॉट धारकों को भुगतना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!