बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या: लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
गंधवानी थाना क्षेत्र में रोटी देने की मामूली बात पर पिता-पुत्र के बीच शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया।
ग्राम बड़िया धावड़ियापुरा में बेटे ने लकड़ी के फाचरे से अपने पिता के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
पिता की मौत, चाची पर भी किया हमला
गंभीर चोटों के कारण पिता की मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची चाची को भी आरोपी ने घायल कर दिया।
इसके बाद वह अपनी दादी को मारने के लिए दौड़ा, लेकिन परिवार की एक महिला ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
वारदात के बाद भागे आरोपी को पुलिस ने दो टीमें बनाकर घेराबंदी करते हुए गांव छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
रोटी नहीं देने की बात पर पिता-पुत्र में हुआ विवाद
गंधवानी थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के अनुसार, फरियादिया धनीबाई (50) ने पुलिस को बताया कि मृतक गुलाब सोलंकी उनका देवर था।
गुलाब की पत्नी का करीब दस साल पहले निधन हो चुका है।
उसका बेटा कालू पिछले चार-पांच वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मनावर में रहता है और ड्राइवरी का काम करता है।
कालू खेती के काम से गांव आता-जाता रहता था। इस दौरान रोटी देने की बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।
बुधवार शाम करीब पांच बजे गुलाब घर के पास पहुंचा और बेटे कालू से रोटी नहीं देने को लेकर सवाल किया।
इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।
सिर और मुंह पर किए चार-पांच वार, जमीन पर गिर पड़ा पिता
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, विवाद के दौरान कालू ने पिता को जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद लकड़ी के फाचरे से गुलाब के सिर और मुंह पर चार-पांच वार कर दिए। हमला इतना गंभीर था कि गुलाब लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
चाची को भी मारा, दादी की ओर दौड़ा आरोपी
पिता पर हमला होते देख चाची धनीबाई बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि कालू ने उनकी कमर पर भी लकड़ी के फाचरे से वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गईं।
इसके बाद आरोपी अपनी दादी बिरजबाई को मारने के लिए दौड़ा। इसी दौरान कंचनबाई ने बीच-बचाव किया। परिवार में अफरा-तफरी के बीच आरोपी मौके से भाग निकला।
दो टीमें बनाकर घेराबंदी, गांव छोड़ने से पहले गिरफ्तार
हत्या की सूचना मिलते ही गंधवानी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें बनाई गईं।
पुलिस ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी की और आरोपी कालू को गांव से बाहर निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उससे वारदात के संबंध में पूछताछ की गई।
हत्या का केस दर्ज, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
गुरुवार सुबह गंधवानी के शासकीय अस्पताल में गुलाब सोलंकी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
धनीबाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कालू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) और 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस हत्या के कारणों, घटनाक्रम और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!