बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाली बसें ही परिवहन नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रही हैं। महू-पीथमपुर क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन की जांच में दो स्कूल बसें बिना परमिट संचालित होती मिलीं। परिवहन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों बसों सहित तीन वाहनों को जब्त कर लिया।
अभियान के दौरान 60 से अधिक स्कूल बसों, उपनगरीय बसों और अन्य वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर छह वाहनों के संचालकों पर 40 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई।
परमिट से लेकर फिटनेस तक की जांच, सुरक्षा उपकरण भी परखे
महू-पीथमपुर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान जांच दल ने वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। इसके साथ ही वाहनों की तकनीकी स्थिति, अग्निशमन उपकरणों और स्पीड गवर्नर की भी जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों और परमिट की शर्तों के अनुसार संचालित हो रहे हैं या नहीं।
जांच में दो स्कूल बसों के पास वैध परमिट नहीं मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया गया। एक अन्य वाहन भी जब्ती की कार्रवाई में शामिल रहा। वहीं, छह वाहनों में अलग-अलग अनियमितताएं और मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।
बच्चों और अभिभावकों से पूछा- ड्राइवर तेज तो नहीं चलाता बस?
जांच अभियान में अधिकारियों ने केवल वाहनों के दस्तावेज और तकनीकी स्थिति ही नहीं देखी, बल्कि स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की। उनसे पूछा गया कि बस चालक वाहन तेज गति से तो नहीं चलाते और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल तो नहीं करते।
प्रशासन का उद्देश्य स्कूली वाहनों में ऐसी लापरवाहियों की पहचान करना है, जिनसे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। बच्चों और अभिभावकों से मिले फीडबैक को भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का हिस्सा बनाया गया।
स्कूल संचालकों को चेतावनी, आगे भी होगी औचक जांच
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बसों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी। स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध परमिट, फिटनेस और आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी वाहन का संचालन नहीं किया जाए। वाहनों में अग्निशमन उपकरण, स्पीड गवर्नर और अन्य निर्धारित सुरक्षा सुविधाएं भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए।
प्रशासन ने स्कूल संचालकों के साथ लोक परिवहन वाहन संचालकों को भी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। इस संयुक्त अभियान में महू एसडीएम, महू तहसीलदार और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर की टीम शामिल रही।
संबंधित समाचार

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!