खबर
Top News

जलवायु संकट और उम्मीद के बीच खड़ी दुनिया: विश्व पर्यावरण दिवस-2026

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जून 2026, 7:20 pm
28 views
शेयर करें:
जलवायु संकट और उम्मीद के बीच खड़ी दुनिया

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331 खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
कहीं समुद्र का बढ़ता प्रदूषण और तेजी से बढ़ता उसका जलस्तर तटीय बस्तियों को निगल रहा है, कहीं जंगलों की आग लाखों हेक्टेयर हरियाली को राख में बदल रही है।

कहीं तापमान के रिकॉर्ड टूट रहे हैं तो कहीं हजारों वर्षों से जमे ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। ये संकेत भविष्य की चेतावनी नहीं, वर्तमान का यथार्थ है और यह कहानी दीवार पर लिखी इबारत की तरह स्पष्ट है। 

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 ऐसे समय आया है, जब दुनिया वैश्विक तापमान या ग्लोबल वार्मिंग की उस 1.5 डिग्री सेल्सियस सीमा के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जिसे वैज्ञानिकों ने जलवायु आपदा की अंतिम लाइन या सीमा रेखा माना था।

इंसान के लालच, तृष्णा और प्राकृतिक संसाधनों के अति दोहन की लालसा से खतरे की सीमा पार हो रही है। अर्थात मानव समाज के अत्याचार से धरती का बुखार लगातार बढ़ रहा है यानी गर्म हो रही है।

हम तबाही के करीब या तबाही की ओर बढ़ रहे हैं। जिस तरह ताकतवर राष्ट्र दुनियाभर के प्राकृतिक संसाधनों को लूट कर और इसके लिए प्रकृति और इंसान को तबाह करने वाले युद्ध कर रहे हैं इससे दुनिया तेजी से तबाही की ओर जा रही है।

दशकों से सरकारें, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं चेतावनी दे रही हैं, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति, आर्थिक हित और विकास की पारंपरिक अवधारणाओं के बीच जलवायु संकट पीछे छूटता  जा रहा है तो क्या मानव समाज द्वारा निर्मित  यह भयावह स्थिति  किसी प्रलय का कारण बनेगी ?

या अभी भी वक्त है कुछ करने का और वह भी तत्काल अपनी जिम्मेदारी समझ कर कुछ करने का क्योंकि निराशा के बीच कहानी का दूसरा उम्मीद भरा  उजाला  पक्ष भी है।

यूएनओ का संदेश
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( यूएनईपी) ने इस वर्ष का वैश्विक संदेश दिया है #NowForClimate (अभी जलवायु के लिए)। यानी प्रकृति के संरक्षण के लिए बिना देर किए  जिम्मेदारी निभाएं।  संदेश केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रश्न है अभी नहीं, तो कब? क्योंकि तत्काल कदम नहीं उठा तो बहुत देर हो जाएगी।

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव केवल बढ़ते तापमान तक सीमित नहीं है। इससे मानव की सेहत का सीधा रिश्ता है इंसान के साथ सभी जीवित प्राणियों के जीवन का संकट है। यह खाद्य सुरक्षा, जल उपलब्धता, सार्वजनिक स्वास्थ्य, रोजगार, अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्थिरता से सीधे जुड़ा है।

दुनिया के किसान बदलते मौसम चक्रों से प्रभावित हो रहे हैं। सूखा, बाढ़ और असामान्य वर्षा कृषि उत्पादन को प्रभावित कर रहे हैं। गर्मी की लहरें शहरों को रहने लायक कम और ऊर्जा पर निर्भर अधिक बना रही हैं। 

विशेषज्ञों का अनुमान है समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दशकों में वैश्विक अर्थव्यवस्था को खरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है और लाखों लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है।

समाधान मौजूद है
अच्छी खबर है समाधान पहले से मौजूद हैं। हमारे पास ही है इन्हें समझना और प्रयोग में लाना होगा। खाद्य अपशिष्ट को कम करना, टिकाऊ कृषि अपनाना, ऊर्जा दक्ष इमारतों का निर्माण, मीथेन उत्सर्जन में कमी, वन संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार ऐसे कदम हैं जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

कई देशों और बाजारों में सौर और पवन ऊर्जा की लागत कोयला आधारित बिजली उत्पादन से कम हो चुकी है। इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रसार बढ़ रहा है। ऊर्जा परिवर्तन अब केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं बल्कि आर्थिक अवसर भी बनता जा रहा है।

प्रकृति सबसे बड़ी योद्धा
जलवायु संकट से लड़ने में प्रकृति स्वयं सबसे प्रभावी सहयोगी है। वन, आर्द्रभूमि, महासागर और मिट्टी विशाल कार्बन सिंक के रूप में काम करते हैं। वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, जल चक्र को संतुलित रखते हैं और जैव विविधता को संरक्षित करते हैं।

पारिस्थितिकी तंत्रों की बहाली केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, रोजगार सृजन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने का माध्यम भी है। एक स्वस्थ जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं, जलवायु सुरक्षा कवच होता है।

शहर: समस्या भी, समाधान भी
विश्व के शहर वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा उत्पन्न करते हैं लेकिन समाधान की सबसे बड़ी प्रयोगशालाएं भी यही हैं। शहरी हरित क्षेत्र, ऊर्जा दक्ष भवन, सार्वजनिक परिवहन, साइकिल नेटवर्क और टिकाऊ शीतलन प्रणालियां शहरों को अधिक रहने योग्य बना सकती हैं।

अध्ययनों से पता चला है शहरी हरित क्षेत्र तापमान को कई डिग्री तक कम कर सकते हैं और बाढ़ के जोखिम को भी घटा सकते हैं।

जलवायु संरक्षण पर खर्च निवेश
जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई को अक्सर लागत के रूप में देखा जाता है, जबकि वास्तविकता विपरीत है। स्वच्छ ऊर्जा, हरित अवसंरचना और जलवायु अनुकूलन में निवेश नए रोजगार, तकनीकी नवाचार और आर्थिक विकास के अवसर पैदा कर रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में उठाए गए कदम आने वाले वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खरबों डॉलर के अवसर पैदा कर सकते हैं।


संबंधित समाचार

हाइवा हादसे पर बवाल
Top News

हाइवा हादसे पर बवाल:पांच युवकों के शव रखकर किया नेशनल हाईवे जाम; परिजन का आरोप सड़क हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या

12 minutes ago
वीडियो देखिए,छात्रों ने भरी हुंकार
Top News

वीडियो देखिए,छात्रों ने भरी हुंकार:छात्रवृत्ति और आवास की मांग को लेकर सीजेपी ने किया प्रदर्शन

36 minutes ago
संदिग्ध ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत
Top News

संदिग्ध ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत:मैदान में मिला शव; पास से सिरिंज और दवाइयां बरामद

about 1 hour ago
हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई
Top News

हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई:सीजेपी का सरकार पर हमला; अभिजीत दीपके बोले- सरकार और छात्रों का खून बहाना चाहती है

about 2 hours ago
गागर में सागर भरने वाला अखबार है खुलासा फर्स्ट
Top News

गागर में सागर भरने वाला अखबार है खुलासा फर्स्ट

about 2 hours ago
50 लाख की ड्रग्स तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Top News

50 लाख की ड्रग्स तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:फरार बाबू सिंधी पुलिस के शिकंजे में; अब पूरे नेटवर्क से होगी पूछताछ

about 2 hours ago
भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बिगाड़े हालात
Top News

भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बिगाड़े हालात:अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक

about 2 hours ago
गलत ट्रेन ने बना दिया मानव तस्करी का शिकार
Top News

गलत ट्रेन ने बना दिया मानव तस्करी का शिकार:एक साल तक बंधक बनाकर यौन शोषण; इस शहर में बेच दिया

about 3 hours ago
15 टन डॉलर चना चोरी का 24 घंटे में खुलासा
Top News

15 टन डॉलर चना चोरी का 24 घंटे में खुलासा:ट्रक मालिक ही निकला मास्टरमाइंड; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
वीडियो देखिए, भोपाल कूच पर बवाल
Top News

वीडियो देखिए, भोपाल कूच पर बवाल:मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस का एक्शन; आंसू गैस-वाटर कैनन के बाद सड़क पर धरना, दी आंदोलन की चेतावनी

about 3 hours ago
अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला
Top News

अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला:बीच में ही रोकना पड़ी कार्रवाई; सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर एक्शन की तैयारी

about 3 hours ago
गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व
Top News

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व:मुख्यमंत्री ने ली आयोजन की तैयारियों की बैठक

about 4 hours ago
नशेड़ियों का अड्डा बनी पानी की टंकी
Top News

नशेड़ियों का अड्डा बनी पानी की टंकी:शाम होते ही लगता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा; इलाके में भय का माहौल

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, उत्तराखंड में बारिश का कहर
Top News

वीडियो देखिये, उत्तराखंड में बारिश का कहर:भूस्खलन के बाद देहरादून-मसूरी स्टेट हाईवे बंद; प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

about 4 hours ago
पहली के छात्र से दुर्व्यवहार को लेकर स्कूल में बवाल
Top News

पहली के छात्र से दुर्व्यवहार को लेकर स्कूल में बवाल:अभाविप ने किया हंगामा; जनपद अध्यक्ष को परिसर से बाहर निकाला

about 4 hours ago
कुपोषण मुक्त शहर के लिए कवायद
Top News

कुपोषण मुक्त शहर के लिए कवायद:योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश; लापरवाही पर दो परियोजना अधिकारियों को नोटिस

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Top News

वीडियो देखिये, अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर साधा निशाना:बोले- युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़; गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई दे रहा

about 5 hours ago
'ऑपरेशन लोटा' सफल
Top News

'ऑपरेशन लोटा' सफल:2 किलो चांदी का बर्तन ढूंढने के लिए 24 घंटे तक खंगाला सैकड़ों टन कचरा

about 5 hours ago
नरोत्तम की धमकी का मतलब
Top News

नरोत्तम की धमकी का मतलब:निशाना सरकार तो नहीं?

about 5 hours ago
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला
Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला:सुप्रीम कोर्ट ने दिए यह निर्देश; कहा- यह अपराध का मामला है, राजनीति का नहीं

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!