शहर में अचानक बदला मौसम का मिजाज: धूल भरी आंधी चली; दिन में छाया अंधेरा, कई जगह पेड़, खंभे और सिग्नल गिरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूल भरी आंधी ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में आसमान धूल के गुबार से भर गया और कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई।
50 किमी प्रतिघंटा तक पहुंची हवा की रफ्तार
हालात ऐसे बने कि लोगों को दिन में ही रात जैसा माहौल महसूस होने लगा।तेज हवाओं के साथ घने बादल छा गए, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। बताया जा रहा है कि कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। आंधी के चलते सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिरे
आंधी का असर शहर के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। बड़े-बड़े होर्डिंग और विज्ञापन बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गए। कई मकानों और दुकानों के टीनशेड उड़ गए, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
खातीपुरा में कार पर गिरा पेड़ और बिजली का खंभा
वार्ड क्रमांक-20 के खातीपुरा सरकारी स्कूल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां तेज आंधी के दौरान बिजली का खंभा और पेड़ एक कार पर गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विजयनगर में गिरे यातायात सिग्नल
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र विजयनगर में भी तेज हवाओं का असर देखने को मिला। यहां लगे यातायात सिग्नल गिर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
कई इलाकों की बिजली भी हुई प्रभावित
आंधी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने और खंभे क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और पेड़ों, होर्डिंग्स व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!