MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन: शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रमुख कारोबारी एवं एमपी के सबसे अमीर उद्योगपति विनोद अग्रवाल का कहना है कि उनका सपना सिर्फ व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे इंदौर को देश और दुनिया के बिजनेस मैप पर और मजबूत पहचान दिलाना चाहते हैं।
अमीरों की सूची में जगह बनाएं
उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि आने वाले समय में इंदौर से ज्यादा से ज्यादा उद्यमी देश के प्रमुख अमीरों की सूची में जगह बनाएं।
मध्यप्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति बने विनोद अग्रवाल
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार विनोद अग्रवाल मध्यप्रदेश के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में 700 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
उनकी संपत्ति 2025 में 9,500 करोड़ रुपए थी, जो बढ़कर 10,200 करोड़ रुपए हो गई है। इस संपत्ति के साथ वे देश के अमीर लोगों की सूची में 365वें स्थान पर हैं।
अब बदलेगा इंदौर से शहर के विकास का विजन
अपनी उपलब्धि पर विनोद अग्रवाल ने कहा कि ‘अब बदलेगा इंदौर’ के माध्यम से उनकी सोच शहर के विकास को नई दिशा देने की है।
उनका कहना है कि इंदौर में नए उद्यमियों और कारोबारियों के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर तैयार होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब देश और दुनिया इंदौर की ओर देखे तो शहर की पहचान सिर्फ एक तेजी से विकसित होते शहर के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे शहर के रूप में हो जहां से बड़े कारोबार, उद्यमी और विकास की नई कहानियां सामने आ रही हों।
अग्रवाल कोल से रियल एस्टेट तक कारोबारी विस्तार
विनोद अग्रवाल ने अपनी कारोबारी यात्रा में अग्रवाल कोल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि इसी व्यवसाय ने उन्हें मौजूदा मुकाम तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
अब परिवार एमराल्ड डेवलपर के जरिए इंदौर की विकास यात्रा में रियल एस्टेट क्षेत्र में भी योगदान दे रहा है। उनका कहना है कि कंपनी के माध्यम से ऐसे प्रोजेक्ट और व्यावसायिक अवसर तैयार करने का प्रयास है, जो शहर को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाने में मदद करें।
इंदौर से निकलें बड़ी कारोबारी कहानियां
विनोद अग्रवाल के मुताबिक इंदौर में प्रतिभा, कारोबार और विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। जरूरत इस बात की है कि उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और अनुकूल माहौल मिले।
उन्होंने कहा कि उनका विजन ऐसा इंदौर देखना है, जहां से आने वाले वर्षों में नए उद्योग, बड़े कारोबारी और सफल उद्यमियों की कहानियां देश-दुनिया के सामने आएं।
संबंधित समाचार

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!