प्रदेश सरकार वापस ले बढ़ी बस किराया दर: अभा ग्राहक पंचायत ने आरटीओ को सौंपा ज्ञापन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साधारण बसों के किराए में की गई वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, इंदौर महानगर ने गुरुवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बढ़ा हुआ किराया तत्काल वापस लेने की मांग की। संगठन ने कहा कि जिस उपभोक्ता के पैसे से बस परिवहन व्यवस्था संचालित होती है, किराया बढ़ाने के निर्णय में उसी उपभोक्ता को दरकिनार किया जाना उचित नहीं है।
ग्राहक पंचायत के अनुसार साधारण बसों का किराया 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। संगठन ने इस वृद्धि को करीब 62 प्रतिशत बताते हुए कहा कि महंगाई के मौजूदा दौर में इतनी बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर आम यात्रियों, विद्यार्थियों, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा।
संगठन ने आरोप लगाया कि किराया वृद्धि का निर्णय लेते समय उपभोक्ता संगठनों से कोई राय अथवा सुझाव नहीं लिया गया। ग्राहक पंचायत ने कहा कि भविष्य में परिवहन किराए जैसे महत्वपूर्ण जनहित एवं उपभोक्ता संबंधी विषयों पर निर्णय लेने से पहले यात्री संगठनों और उपभोक्ता प्रतिनिधियों को भी चर्चा में शामिल किया जाना चाहिए।
ज्ञापन में बढ़ी हुई किराया दर तत्काल वापस लेने की मांग के साथ कहा गया कि यदि किराए में वृद्धि आवश्यक हो तो उसका निर्धारण तर्कसंगत आधार और जनहित को ध्यान में रखकर किया जाए। साथ ही बस स्टैंड और बसों में पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय तथा डिजिटल डिस्प्ले जैसी मूलभूत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
ग्राहक पंचायत ने प्रत्येक बस में किराया सूची, बस मालिक अथवा संचालक का नाम, शिकायत नंबर तथा फिटनेस और बीमा संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने की मांग भी की।
संगठन ने त्योहारों के दौरान होने वाली ओवरलोडिंग और मनमानी किराया वसूली पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अभा ग्राहक पंचायत इंदौर महानगर के बहादुरसिंह राजपूत, डीजी मिश्र, देवेंद्रसिंह सिसोदिया, डॉ. विजय श्रीवास्तव, विनोद ठाकुर, अजय रघुवंशी और मनोज पंवार सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!