अमरनाथ गुफा में एक फीट का रह गया शिवलिंग: तीन दिन में 56 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; यात्रा जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बाबा बर्फानी (शिवलिंग) का आकार तेजी से घटकर अब करीब एक फीट रह गया है। सोमवार को सामने आई तस्वीरों में शिवलिंग पिघला हुआ दिखाई दिया।हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अमरनाथ यात्रा पहले की तरह जारी रहेगी और श्रद्धालुओं के दर्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
तीन दिन में 56 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई है। पहले तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 18.6 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2025 में पहले तीन दिनों में 47,972 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस वर्ष यात्रा के लिए अब तक करीब 4 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।
23 मई को था 7 फीट ऊंचा शिवलिंग
23 मई को जारी तस्वीरों में हिम शिवलिंग की ऊंचाई करीब 7 फीट थी। वहीं 29 जून को पहली पूजा के समय इसकी ऊंचाई 5 फीट से अधिक थी। अब बढ़ते तापमान के कारण शिवलिंग का आकार घटकर लगभग एक फीट रह गया है।
9 जुलाई तक सभी स्लॉट फुल
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बिना पंजीकरण पहुंचे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा स्थगित करें। अधिकारियों के अनुसार 9 जुलाई तक सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट पूरी तरह बुक हो चुके हैं। बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को बालटाल और पहलगाम मार्ग के चेक पोस्ट पर आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दो मार्गों से जारी है यात्रा
अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से संचालित हो रही है नुनवान-पहलगाम मार्ग- 48 किलोमीटर लंबा, अपेक्षाकृत आसान। बालटाल मार्ग- 14 किलोमीटर लंबा, लेकिन अधिक कठिन चढ़ाई वाला। यात्रा 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी।
प्राकृतिक रूप से बनता है शिवलिंग
अमरनाथ का हिम शिवलिंग किसी बर्फ के ब्लॉक को तराशकर नहीं बनाया जाता। यह गुफा की छत से टपकने वाली पानी की बूंदों के जमने से बनने वाली प्राकृतिक आइस स्टैलेग्माइट है। मौसम, तापमान और पानी की उपलब्धता के अनुसार हर साल इसका आकार अलग-अलग होता है।
क्या हिमलिंग पिघलने से यात्रा प्रभावित होगी?
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल यात्रा रोकने या कार्यक्रम में बदलाव का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। श्रद्धालु पहले की तरह दर्शन कर रहे हैं और सभी व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!