अद्वैत की तलाश सातवें दिन भी जारी: स्पाइडर मैन रेस्क्यू टीम में हुए शामिल; AI सर्च हिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस, 100 जवान कर रहे तलाशी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेंगलुरु के नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में 7 अगस्त से लापता इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय की तलाश सातवें दिन भी जारी है, लेकिन अब तक उनका कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है। करीब 4,500 फीट ऊंची पहाड़ी का दुर्गम इलाका, खड़ी चट्टानें, गहरी ढलान और लगातार बारिश रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।
स्पाइडर मैन ज्योति राज भी तलाश में जुटे
अद्वैत की तलाश को और व्यापक बनाने के लिए कर्नाटक के चर्चित पर्वतारोही ज्योति राज, जिन्हें ‘कोठी राज’, ‘मंकी मैन’ और ‘स्पाइडर मैन’ के नाम से भी जाना जाता है, को रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किया गया है।
सर्च ऑपरेशन चलाया
ज्योति राज पांच लोगों की टीम के साथ शिवगंगे पहुंचे और शांताला ड्रॉप सहित खड़ी ढलानों पर रस्सियों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। दुर्गम चट्टानों पर चढ़ने की उनकी क्षमता को देखते हुए टीम को उम्मीद है कि ऐसे स्थानों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी, जहां सामान्य रेस्क्यू दल के लिए पहुंचना मुश्किल है।
NDRF-SDRF सहित 100 जवान कर रहे तलाश
अद्वैत की तलाश में NDRF, SDRF, पुलिस और वन विभाग के करीब 100 जवान अलग-अलग हिस्सों में सर्च अभियान चला रहे हैं। कठिन इलाकों में ड्रोन की मदद से भी निगरानी की जा रही है। हाल की रिपोर्टों में एक ड्रोन से संभावित शव दिखाई देने की बात सामने आई थी, लेकिन उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सीसीटीवी में पहाड़ी की ओर जाते दिखे थे अद्वैत
पुलिस जांच के मुताबिक अद्वैत ने मोटरसाइकिल किराए पर ली थी और 7 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे शिवगंगे पहुंचे थे। उनकी किराए की बाइक पहाड़ी की तलहटी में मिली है। सीसीटीवी फुटेज में उनके पहाड़ी की ओर जाते और चढ़ाई शुरू करते दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।
शांताला ड्रॉप के पास मोबाइल और ड्रोन मिले
शांताला ड्रॉप के आसपास अद्वैत का मोबाइल फोन और ड्रोन मिला है। इससे पहले उनका बैग और स्वेटर भी इसी इलाके के आसपास बरामद हुआ था। पुलिस इन सामानों के मिलने वाले स्थानों को सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल गतिविधियों से जोड़कर उनकी आखिरी मूवमेंट की टाइमलाइन तैयार कर रही है।
सर्च हिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस
जांच के दौरान अद्वैत की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बनी है। रिपोर्टों के मुताबिक, उनके डिवाइस में शिवगंगे की ऊंचाई, ट्रैकिंग रूट और पहाड़ी से जुड़े स्थानों की जानकारी खोजी गई थी।
इसकी भी जांच कर रही पुलिस
इसके अलावा ऊंचाई से गिरने के बाद मौत और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित जानकारी AI टूल पर सर्च किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। सर्च हिस्ट्री को मोबाइल लोकेशन, CDR, CCTV और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ मिलाकर जांचा जा रहा है।
4 अगस्त को भी शिवगंगे जाने के संकेत
जांच में अद्वैत की डिजिटल गतिविधियों से 4 अगस्त को भी शिवगंगे जाने के संकेत मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस 4 से 7 अगस्त के बीच उनकी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है। जांच का अहम सवाल यह है कि यदि वे 4 अगस्त को शिवगंगे गए थे तो 7 अगस्त को दोबारा वहां पहुंचने की वजह क्या थी।
ड्रोन की खरीद और आखिरी उड़ान की भी जांच
पुलिस अद्वैत के ड्रोन की खरीद और तकनीकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन कब खरीदा गया, उसका इस्तेमाल किस समय हुआ और उसकी आखिरी उड़ान कब थी।
कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला
ड्रोन में फोटो, वीडियो या अन्य कोई डिजिटल डेटा मौजूद है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल अद्वैत का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
संबंधित समाचार

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!