ज्ञान से विश्वगुरु बनने की राह: ‘राइजिंग भारत’ संगोष्ठी में राष्ट्रीय चरित्र मजबूत करने पर जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत के भविष्य, उसकी वैचारिक दिशा और बदलते वैश्विक परिदृश्य को लेकर इंदौर के डेली कॉलेज में देशभर के शिक्षाविदों और चिंतकों ने मंथन किया। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ हिंदू एकेडेमिशियन्स की ओर से आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘द राइजिंग भारत- ज्ञानं परमं बलम्’ में 600 से अधिक पीएचडी धारकों समेत देशभर के शिक्षाविद्, नीति विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान शामिल हुए।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि भारत को अपनी वैचारिक और सांस्कृतिक ताकत के आधार पर विश्व का मार्गदर्शन करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सामने मौजूद वैचारिक चुनौतियों का सामना केवल संस्थाओं के स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे समाज के राष्ट्रीय चरित्र को मजबूत करके किया जा सकता है।
महर्षि अरविंद के विचारों का उल्लेख
मिलिंद परांडे ने महर्षि अरविंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की भूमिका केवल आर्थिक या सामरिक शक्ति बनने तक सीमित नहीं है। भारत को अपनी ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों के आधार पर विश्व के सामने मार्गदर्शक भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
नारी शक्ति और भारतीय चिंतन पर चर्चा
संगोष्ठी के महिला विमर्श सत्र में ‘भारतीय चिंतन और वर्तमान विषय’ पर डॉ. नुपुर निखिल ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को प्राचीन काल से ही सम्मान और महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं रही। सामाजिक कार्य, अर्थव्यवस्था, प्रबंधन, नेतृत्व और वैचारिक क्षेत्रों में भी महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जनजातीय समाज की पहचान पर मंथन
जनजातीय विमर्श सत्र में प्रकाश उइके और लक्ष्मण सिंह मरकाम ने जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान और उसके सामने मौजूद समकालीन चुनौतियों पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने जनजातीय परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक संरचना को समझने तथा बदलते दौर में उसके संरक्षण की जरूरत पर चर्चा की।
भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा
संगोष्ठी में ‘भारतीय अर्थव्यवस्था एवं ग्लोबल मार्केट फोर्सेज’ विषय पर भी सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रफुल्ल केतकर और जितेंद्र गुप्ता ने भारतीय अर्थव्यवस्था की बदलती तस्वीर और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों पर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने वैश्विक आर्थिक बदलावों के बीच भारत की संभावनाओं, चुनौतियों और बदलती भूमिका पर चर्चा की।
600 से अधिक पीएचडी धारकों की सहभागिता
कार्यक्रम में देशभर से आए 600 से अधिक पीएचडी धारकों के साथ शिक्षाविद्, चिंतक, नीति विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए। संगोष्ठी में भारत की वैचारिक दिशा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय समाज और अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्रों में विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में संत ओमानंद महाराज, विनोद अग्रवाल, पद्मश्री कालूराम बामनिया, भालचंद्र दत्तात्रय मोंडे, डॉ. राकेश सिंघाई, डॉ. राजेश चावला और विक्रम सिंह पवार सहित अन्य गणमान्य लोग मंच पर मौजूद रहे।
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भारत की ज्ञान परंपरा, समकालीन चुनौतियों और वैश्विक स्तर पर देश की बढ़ती भूमिका को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के विचारों को एक मंच पर लाना रहा।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!