राजकुमार निकला इशाक: तीन हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया; बहला-फुसलाकर शादी करने और धोखाधड़ी करने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नाम बदलकर 2 हिंदू युवतियों से विवाह कर छोड़ने का आरोपी एक डेंटिस्ट हिंदू संगठनों के हत्थे चढ़ गया। आरोपी का असली नाम सैयद इशाक असरार बताया जा रहा है। वह लड़कियों को अपना नाम राजकुमार बताता था।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। उस पर नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी करने और धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपी शहर में एक डेंटल क्लीनिक चलाता है।
'राजकुमार' नाम बताकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था
विहिप के जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार, खुद को डेंटिस्ट बताने वाले इस व्यक्ति का असली नाम सैयद इशाक असरार है, जो हैदराबाद का रहने वाला है। वह मदन महल थाने के सामने अपना डेंटल क्लीनिक चलाता है।
आरोप है कि वह अपना नाम 'राजकुमार' बताकर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। वह पहले भी दो और हिंदू लड़कियों से शादी कर उन्हें छोड़ चुका है।
अब वह एक और हिंदू लड़की से शादी करने की फिराक में था, जिसकी शिकायत मिलने पर संगठन ने जांच कर उसे पकड़ा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर थाने तक उसका अर्द्धनग्न हालत में जूलुस भी निकाला।
आधार कार्ड में 8 बार बदलाव
हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह ने दावा कि आरोपी के पास से जबलपुर के पते पर बने फर्जी दस्तावेज मिले हैं, जिनमें उसके आधार कार्ड में अब तक करीब 8 बार बदलाव किए जा चुके हैं।
उसके आधार और वोटर आईडी कार्ड में उसका नाम 'राजकुमार' और पिता का नाम 'राजेंद्र कुमार' दर्ज है, जिसे कथित तौर पर गढ़ा स्थित एक पार्षद ऑफिस के माध्यम से बनवाया गया था। इसके अलावा तलाशी के दौरान उसकी जेब से थाईलैंड जैसे देशों की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है।
पुलिस से सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग
विहिप और बजरंग दल ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धर्मांतरण और 'लव जिहाद' की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने इसके पीछे काम कर रहे पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस से गहन जांच का आग्रह किया है।
आरोपी के पास से दो आधार कार्ड मिले
पुलिस को आरोपी के पास से दो आधार कार्ड मिले मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति एक डेंटल क्लीनिक का डॉक्टर है, जांच में उसके पास से 2 आधार कार्ड मिले हैं। इनमें से एक आधार कार्ड में उसका नाम राजकुमार लिखा हुआ है जबकि दूसरे आधार कार्ड में सलमान नाम लिखा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!