अहाते बंद करने का ढिंढोरा: एसी कमरों में सज रही शराबखोरी की महफिल; जेल रोड से कंचनबाग तक दुकानों के पास बैठने का इंतजाम, पानी की बोतल भी दोगुने दाम पर, आबकारी-पुलिस की कार्रवाई नदारद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब दुकानों के साथ अहाते बंद करने का सरकारी आदेश इंदौर में बेअसर नजर आ रहा है। जेल रोड, जीपीओ, बड़वानी प्लाजा, लालबाग और कंचनबाग सहित कई शराब दुकानों के आसपास बैठकर शराब पीने की सुविधाएं संचालित होने की शिकायतें हैं। कहीं एसी कमरे हैं तो कहीं बकायदा बैठक व्यवस्था। यानी अहाते का नाम हट गया, लेकिन उसका कारोबार बंद नहीं हुआ!
इन परिसरों में शराब पीने वालों को बैठने की सुविधा के साथ पानी और अन्य सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पानी की बोतल तक दोगुने दाम पर बेचने की शिकायत है। ग्राहकों से अतिरिक्त वसूली का यह खेल किसकी निगरानी में चल रहा है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
सरकारी प्रतिबंध को ठेंगा, जिम्मेदार मौन... जब शराब दुकान के आसपास ही बैठकर जाम छलकाने का इंतजाम मिल रहा है तो अहाते बंद करने के आदेश का मतलब क्या रह गया? आबकारी विभाग को अवैध गतिविधियां रोकनी हैं और पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखनी है।
इसके बावजूद इन स्थानों पर नियमित जांच और कार्रवाई नजर नहीं आती। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन परिसरों में एसी और बैठने की व्यवस्था किसकी अनुमति से चल रही है?, यदि अनुमति नहीं है तो अब तक इन्हें बंद क्यों नहीं कराया गया?, क्या विभाग किसी बड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है?
जवाब चाहिए, सिर्फ औपचारिकता नहीं
आबकारी विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से जेल रोड, जीपीओ, बड़वानी प्लाजा, लालबाग और कंचनबाग की दुकानों के आसपास जांच करे। अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा देने वालों पर कार्रवाई हो। सामान की कीमतों की जांच के साथ संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए।
सरकार ने अहाते बंद किए थे, शराबखोरी के नए ठिकाने खोलने की छूट नहीं दी थी। फिर इंदौर में प्रतिबंध के बावजूद यह व्यवस्था किसके भरोसे चल रही है? आदेश सरकार का, कमाई कारोबारियों की और जिम्मेदारी निभाने के नाम पर विभागों की खामोशी!
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!