खबर
Top News

स्वच्छता में नंबर-1 शहर में चल रहा कचरा जलाने का खेल: निगम कर्मचारियों पर खुले में फेंकने और रात में आग लगाने के आरोप; लोग परेशान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मई 2026, 3:14 pm
शेयर करें:
स्वच्छता में नंबर-1 शहर में चल रहा कचरा जलाने का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश में लगातार 8 बार स्वच्छता में अव्वल रहने वाले शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाले वीडियो सामने आए हैं। आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी ही रहवासी क्षेत्रों में खुले में कचरा फेंक रहे हैं और रात के समय उसमें आग लगा दी जाती है।

ऐसे समय पर हो रहा सारा खेल
हैरानी की बात यह है कि यह उस समय हो रहा है, जब स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर का निरीक्षण कर रही है। ताजा मामला वार्ड क्रमांक-53 स्थित नेत्रराम का बगीचा क्षेत्र, डेली कॉलेज के सामने का बताया जा रहा है।

पूरे क्षेत्र में फैल जाता है धुआं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सूखा कचरा और मलबा लाकर खाली जगह पर डंप कर देते हैं। बाद में रात के समय उसी कचरे में आग लगा दी जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल जाता है।

दरोगा की मौजूदगी में डंप हुआ कचरा
28 मई को कचरा डंप किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नगर निगम के एक दरोगा की मौजूदगी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरा खाली किया जा रहा है। रहवासियों का कहना है कि एक दिन पहले ही इसी स्थान पर कचरे में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था।

धुएं से परेशान लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पार्षद ने कहा- नियमों का उल्लंघन
वार्ड पार्षद फौजिया शेख अलीम ने बताया कि उन्हें मामले की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों को खुले में कचरा फेंकने या जलाने की अनुमति नहीं है। कचरे का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत ट्रेंचिंग ग्राउंड में होना चाहिए।

जांच के आदेश
जोन-19 प्रभारी धीरेंद्र बैस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी निगम कर्मचारी या दरोगा की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो महीने में 50 से ज्यादा शिकायतें
जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीनों में शहर में कचरा जलाने की 50 से अधिक शिकायतें फायर ब्रिगेड को मिली हैं। रोजाना दो से तीन शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

कई मामलों में आग आसपास की दुकानों और गोदामों तक पहुंचने से नुकसान भी हुआ है।लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 9 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 11 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 11 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 12 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 12 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 12 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 12 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 12 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 13 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 13 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 13 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 13 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 13 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 14 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 14 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 14 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 14 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 14 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!